यूपी के डॉक्टर ने 12वीं की छात्रा के साथ की दरिंदगी, हॉस्पिटल के ओटी में नशीला इंजेक्शन देकर किया रेप
यूपी की राजधानी लखनऊ में दरिंदगी की घटना सामने आई इै। डॉक्टर ने 12वीं की छात्रा के साथ की दरिंदगी की है। हॉस्पिटल के ओटी में नशीला इंजेक्शन देकर रेप किया।

UP News: यूपी की राजधानी लखनऊ में शर्मनाक घटना सामने आई है। बीकेटी के इंदौराबाग स्थित तेजस हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर विजय कुमार गिरी ने गुरुवार दोपहर नशीला इंजेक्शन लगाकर 12वीं की छात्रा से रेप किया। छात्रा को तेज बुखार था वह ट्यूब डालने के बहाने नशीला इंजेक्शन लगाकर उसे ऑपरेशन थिएटर में ले गया था। बदहवास हालत में ओटी से बाहर निकली छात्रा ने डॉक्टर की हरकत के बारे में बताया तब उन्हें जानकारी हुई। आक्रोशित परिवारीजनों ने जमकर हंगामा कर तोड़फोड़ की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। आरोपी डॉ. मूल रूप से सीतापुर जनपद के तम्बौर का रहने वाला है। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल के आस पास पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
पीड़िता थाना क्षेत्र की ही रहने वाली है, परिजनों के मुताबिक युवती को कई दिनों से झटके आने की समस्या थी। इसी कारण 18 मई को उसे सीएचसी इंदौराबाग के पास स्थित तेजस हॉस्पिटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। छात्रा का आरोप है कि बुधवार सुबह डॉक्टर विजय कुमार गिरी उसे ट्यूब डालने की बात कहकर ऑपरेशन थिएटर में ले गए। वहां उसे नशीला इंजेक्शन दिया गया, जिसके बाद डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
छात्रा का कहना है कि वह नशे की हालत में थी, इसलिए शुरुआत में कुछ बोल नहीं सकी। आरोप है कि दोपहर करीब तीन बजे डॉक्टर फिर उसे ओटी में ले गया और दोबारा नशीला इंजेक्शन देकर दुष्कर्म किया। ओटी से बाहर आने के बाद छात्रा ने रोते हुए परिजनों को पूरी घटना बताई। जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया।
एसीपी विकास पाण्डेय ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। वहीं प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा रही है। पुलिस अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
अस्पताल में मची अफरातफरी
छात्रा द्वारा डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और मरीजों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए नाराजगी जताई। स्थिति तनावपूर्ण होती देख पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस द्वारा डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किए जाने के बाद अस्पताल स्टाफ में भी हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी फैलते ही कई मरीज और तीमारदार अस्पताल से बाहर निकल आए। देर शाम तक अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात रहा और लोगों की भीड़ जुटी रही।




साइन इन