हमने कर ली शादी, कुछ हुआ तो मां-बाप जिम्मेदार; लव मैरिज के बाद बेटी ने बताया जान का खतरा
युवती बोल रही है कि उसकी मां ने जो मुकदमा दर्ज कराया वह पुलिस खारिज करे। उसे परेशान नहीं किया जाए। चैन से रहने दिया जाए। वहीं वीडियो में युवक ने कहा कि जाति अलग होने के कारण परिवार उनकी शादी के खिलाफ है। इसलिए दोनों ने मंदिर में शादी की और अब वे जहां हैं, सुरक्षित और खुश हैं।

After Love Marriage: यूपी के बदायूं में एक प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें युवती ने खुद को बालिग बताते हुए 11 नवंबर 2024 को प्रेमी संग घर छोड़ने और इस साल मई 2025 में मंदिर में शादी करने की बात कह रही है। युवती ने कहा कि वह एसएसपी को अपना प्रमाण पत्र भेज चुकी है और किसी अनहोनी की सूरत में उसके माता-पिता और मामा जिम्मेदार होंगे। यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस युगल के बारे में पता लगाने में जुट गई है। हालांकि यह वायरल वीडियो कब का और कहां का है, ‘लाइव हिन्दुस्तान’ इसकी पुष्टि नहीं करता।
वीडियो में युवक ने बताया कि जाति अलग होने के कारण परिवार उनकी शादी के खिलाफ है। इसलिए दोनों ने मंदिर में शादी की और अब वे जहां हैं, सुरक्षित और खुश हैं। वीडियो में युवती कह रही है कि उनके अपनी मर्जी से शादी की है।
परिवार में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसने पुलिस से अपील की कि उन्हें परेशान न किया जाए। युवती बोल रही है कि उसकी मां ने जो मुकदमा दर्ज कराया वह पुलिस खारिज करे। उसे परेशान नहीं किया जाए। चैन से रहने दिया जाए।
वहीं युवक ने कहा, वह दोनों अलग-अलग बिरादरी के हैं, जिसके चलते उन्होंने बिना किसी को बताये मंदिर में शादी की। परिवार वाले कभी भी उनकी शादी को तैयार नहीं होते। इसी वजह से यह कदम उठाना पड़ा। वीडियो में युगल ने अपनी लोकेशन या पहचान उजागर नहीं की है, जिससे पुलिस के लिए उनकी तलाश चुनौती बनी हुई है। एसएसपी कार्यालय को भेजे गए दस्तावेज की पुष्टि और वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है पूरी जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस किसी की भी जान पर खतरा नहीं आने देगी।




साइन इन