17 year old boy shot dead in head due to rivalry for post of pradhan dead minor was former pradhan s grandson प्रधानी की रंजिश में 17 साल के लड़के की सिर में गोली मारकर हत्या, पूर्व प्रधान का नाती था नाबालिग, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रधानी की रंजिश में 17 साल के लड़के की सिर में गोली मारकर हत्या, पूर्व प्रधान का नाती था नाबालिग

अशोक यादव हाईस्कूल का छात्र था। अशोक के बाबा तीन बार गांव के प्रधान रह चुके हैं। अशोक के पिता संतोष यादव ने मौजूदा ग्राम प्रधान राम उजागिर यादव द्वारा कराए गए कार्यों की शिकायत लोकायुक्त से की है। जिसकी वर्तमान में जांच चल रही है। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने हमला किया।

Wed, 2 July 2025 01:31 PMAjay Singh संवाददाता, बस्ती
share
प्रधानी की रंजिश में 17 साल के लड़के की सिर में गोली मारकर हत्या, पूर्व प्रधान का नाती था नाबालिग

यूपी के बस्ती जिले में हुई एक सनसनीखेज वारदात में पूर्व प्रधान के 17 साल के नाती की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। माना जा रहा है कि हमलावर पूर्व प्रधान के बेटे संतोष यादव उर्फ जमालू को गोली मारने आए थे, लेकिन निशाना उनका नाती अशोक बन गया। एसपी अभिनंदन ने बताया कि प्रधानी की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। हत्या के प्रयास में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पुलिस छानबीन कर रही है।

नियामतपुर निवासी संतोष यादव उर्फ जमालू यादव का बेटा अशोक यादव इसी थानाक्षेत्र के सरदार बल्लभ पटेल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। अशोक के बाबा तीन बार गांव के प्रधान रह चुके हैं। अशोक के पिता संतोष यादव ने मौजूदा ग्राम प्रधान राम उजागिर यादव द्वारा कराए गए कार्यों की शिकायत लोकायुक्त से की है। जिसकी वर्तमान में जांच चल रही है। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर मंगलवार की देर रात विपक्षियों ने हमला किया। घर के बाहर चारपाई पर संतोष यादव उर्फ जमालू कर बेटा अशोक यादव सो रहा था। हमलावरों ने उसे संतोष यादव समझकर उसके सिर में गोली मारी दी। फायरिंग के बाद हमलावर भाग निकले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बगावत पर ऐक्शन, अपना दल ने ब्रजेन्द्र को निकाला; पत्नी को हटाने को CM को चिट्ठी

तेज आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ बेटे को देख आवाक रह गए। डायल 112 पर घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में घायल अशोक को मेडिकल कॉलेज अयोध्या ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। इधर सूचना पाकर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह फोर्स संग मौके पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर में एसपी अभिनंदन, सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी, सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Encounter: रात भर टोह लेती रही पुलिस, भोर होते ही एनकाउंटर; 2 को लगी गोली

चार लोग पुलिस हिरासत में

देर रात ही ग्राम प्रधान राम उजागिर यादव, प्रधान प्रतिनिधि संतोंष यादव उर्फ बब्बन यादव समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान घायल अशोक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम करने के साथ पुलिस कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।