shocking incident in up dog eats half the head of a 7 day old newborn lying in the house यूपी में दिल दहला देने वाली घटना, घर में लेटे 7 दिन के नवजात का आधा सिर खा गया कुत्ता, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में दिल दहला देने वाली घटना, घर में लेटे 7 दिन के नवजात का आधा सिर खा गया कुत्ता

एकता को सात दिन पहले बेटा पैदा हुआ। मंगलवार की दोपहर वह बच्चे को घर में लिटाकर कपड़े धुलने लगी। घर में कोई और मौजूद नहीं था। तभी दरवाजा खुला होने से एक कुत्ता घर में घुस गया। उसने नवजात पर हमला कर दिया। काफी देर एकता की नजर पड़ी तब तक कुत्ता बच्चे का आधा सिर खा चुका था।

Wed, 2 July 2025 02:24 PMAjay Singh संवाददाता, प्रतापगढ़
share
यूपी में दिल दहला देने वाली घटना, घर में लेटे 7 दिन के नवजात का आधा सिर खा गया कुत्ता

यूपी में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां आए दिन कुत्तों के हमलों की खबरें आती रहती हैं लेकिन प्रतापगढ़ की घटना सुनकर ही लोग सिहर जा रहे हैं। यहां सात दिन के एक बच्चे को घर में चारपाई पर लिटाकर उसकी मां कपड़े धुलने लगी। तभी घर में घुसा कुत्ता उसका आधा सिर खा गया। परिजन उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

आसपुर देवसरा के केवटली निवासी अंकित सरोज की पत्नी एकता को सात दिन पहले बेटा पैदा हुआ। मंगलवार दोपहर एकता बच्चे को घर में लिटाकर कपड़े धुलने लगी। घर में कोई और मौजूद नहीं था। तभी दरवाजा खुला होने से एक कुत्ता घर में घुस गया। उसने नवजात पर हमला कर दिया। काफी देर एकता की नजर पड़ी तब तक कुत्ता बच्चे का आधा सिर खा चुका था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी ने धर्म तो नहीं बदल लिया? पति की शिकायत पर जांच; सामने आई चौंकाने वाली बात

एकता के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे और उसे आनन फानन मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां से उसे प्रयागराज चिल्ड्रेन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेजकर्मियों ने बताया कि नवजात के सिर का काफी मांस कुत्ता खा चुका था। फिर भी वह जीवित था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

बस्ती में मासूम की ले ली थी जान

अभी पिछले शनिवार यानी 29 जून को यूपी के बस्ती जिले के सोनहा थानाक्षेत्र के टेढ़ीकुईया के सीवान में आम बीनने गई एक बालिका को कुत्तों ने नोच कर मार डाला था। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ। रिपोर्ट में जानवर के काटने और इससे लगे मानसिक आघात को चिकित्सकों ने मौत का कारण बताया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी ने धर्म तो नहीं बदल लिया? पति की शिकायत पर जांच; सामने आई चौंकाने वाली बात

संतकबीरनगर जनपद के बेलहरकला थानाक्षेत्र के फुलवरिया निवासी गयासुद्दीन की 12 वर्षीय बेटी नूरसबा उर्फ सब्बू बीते तीन महीने से बस्ती के सोनहा थानांतर्गत टेढ़ीकुईंया स्थित अपने ननिहाल में मां संग रह रही थी। नूरसबा की मां ने बताया कि उनकी बेटी शनिवार की रात उनकी बेटी भोजन करने के बाद उनके साथ ही सो गई थी। भोर में उठकर वह आम बीनने के लिए घर से निकली थी। नींद खुलने पर बेटी बिस्तर पर नहीं मिली तो खोजबीन शुरू की।

थोड़ी देर बाद गांव के सीवान में उसका शव मिला। मृतका के शरीर पर नुकीले घाव के निशान थे। कपड़े फटे हुए थे और शव को नोंचने के निशान दिख रहे थे। चौकीदार बुद्धिराम ने इसकी सूचना सोनहा पुलिस को दी। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी भी घटनास्थल पहुंचे। सीओ ने बताया कि बालिका की मौत कुत्तों के झुंड के हमले में हुई है। साक्ष्य संकलन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।