Wages of workers in UP increased from today millions of workers will get more money in their pockets यूपी में कामगारों की बल्ले-बल्ले, आज से बढ़ी मजदूरी, लाखों श्रमिकों की जेब में आएंगे ज्यादा पैसे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में कामगारों की बल्ले-बल्ले, आज से बढ़ी मजदूरी, लाखों श्रमिकों की जेब में आएंगे ज्यादा पैसे

यूपी में संगठित, असंगठित क्षेत्र के लाखों कामगारों को बुधवार से ज्यादा मजदूरी मिलेगी। श्रम विभाग ने विभिन्न उद्योगों में सेवारत कामगारों के लिए नए सिरे से मजदूरी की मूल दरों एवं परिवर्तनीय महंगाई भत्ते का निर्धारण किया है। यह बढ़ोतरी 10 से 13-14 रुपये रोज प्रतिदिन तक है।

Wed, 1 April 2026 06:53 AMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी में कामगारों की बल्ले-बल्ले, आज से बढ़ी मजदूरी, लाखों श्रमिकों की जेब में आएंगे ज्यादा पैसे

UP News: यूपी में संगठित, असंगठित क्षेत्र के लाखों कामगारों को बुधवार से ज्यादा मजदूरी मिलेगी। श्रम विभाग ने कालीन, कांच, ईंट-भट्ठा, प्लास्टिक, डेयरी सहित अन्य तमाम उद्योगों में सेवारत कामगारों के लिए नए सिरे से मजदूरी की मूल दरों एवं परिवर्तनीय महंगाई भत्ते का निर्धारण किया है। इस आधार पर अकुशल, अर्द्ध-कुशल, कुशल, अति कुशल आदि श्रेणियों के कामगारों की मजदूरी में इजाफा किया गया है। यह बढ़ोतरी 10 से 13-14 रुपये रोज प्रतिदिन तक है। श्रम विभाग हर छमाही महंगाई भत्ता बदलता है।

श्रमायुक्त मार्कंडेय शाही ने प्रदेश में अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 के लिए मजदूरी की नई दरों से संबंधित आदेश जारी कर दिया है। न्यूनतम मजदूरी अधिनियम-1948 के तहत अनुसूचित 74 नियोजनों में भी महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी के बाद मजदूरी की नई दरें घोषित की गई हैं। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद मजदूरी की नई दरों के निर्धारण से उद्योगों पर आर्थिक भार में मामूली बढ़ोत्तरी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाईवे और एक्सप्रेसवे से गुजरने वालों को जोर का झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएंगे टोल

74 उद्योगों के श्रमिकों की मजदूरी में बढ़ोतरी

न्यूनतम मजदूरी अधिनियम-1948 के तहत अनुसूचित 74 नियोजनों में भी महंगाई भत्ते की बढ़ोत्तरी के बाद मजदूरी की नई दरें घोषित की गई हैं। इनमें मुख्य रूप से ईंट-भट्ठा उद्योग, रबड़ उत्पाद, प्लास्टिक उद्योग, मिष्ठान उद्योग, प्लाईवुड उद्योग, डेयरी, कपड़ा, प्राइवेट अस्पताल, ढलाई घर, धातु उद्योग, प्रिटिंग, चर्म उद्योग, प्राइवेट कोचिंग, तंबाकू विनिर्माण, फर्नीचर उद्योग, दुकानों, वाणिज्यिक अधिष्ठान, सड़क निर्माण, चिकन कार्य, दियासलाई उद्योग, बेकरी, लांड्री, जिल्दसाजी, कोल्ड स्टोरेज, सिलाई उद्योग, ताला उद्योग सहित तमाम अन्य शामिल हैं। ईंट भट्ठा को छोड़ अन्य उद्योगों में अकुशल श्रमिकों को अब 11021 रुपये की जगह 11313 रुपये मासिक मिलेंगे। अर्द्धकुशल को 12123 रुपये की जगह 12445 और कुशल श्रमिकों को 13850 रुपये की जगह अब 13940.37 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्कूल, टोल टैक्स और गेहूं के दाम, 1 अप्रैल से बहुत कुछ बदलेगा; जेब पर कितना असर?

कांच की चूड़ी उद्योग से जुड़े श्रमिकों की मजदूरी में भी इजाफा हुआ है। अकुशल श्रमिकों को अब 9825 रुपये की जगह 10096.68 रुपये प्रति महीने मिलेंगे। उन्हें 388.33 रुपये रोज मिलेंगे। अर्द्धकुशल को 442.52 रुपये प्रतिदिन मजदूरी तय की गई है जबकि कुशल श्रमिक को 492.19 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। तारवाला की मासिक मजदूरी 25503 रुपये से बढ़कर 26180.93 रुपये हो जाएगी। अब उन्हें प्रतिदिन 1006.95 रुपये, बेलनिया 704.41 रुपये रोज और पर्यवेक्षक 681.84 रुपये प्रतिदिन पाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के 3 टोल प्लाजा पर अधिक शुल्क देना होगा, नई दरें आज से लागू
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।