big changes in uttar pradesh from 1st april 2026 schools toll tax wheat prices know how much will it affect your pocket स्कूल, टोल टैक्स और गेहूं के दाम, 1 अप्रैल से यूपी में बहुत कुछ बदलेगा; जेब पर कितना असर?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

स्कूल, टोल टैक्स और गेहूं के दाम, 1 अप्रैल से यूपी में बहुत कुछ बदलेगा; जेब पर कितना असर?

स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी एक अप्रैल से नए अभियान की शुरुआत हो रही है। पूरे अप्रैल में जहां संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा वहीं 10 अप्रैल से दस्तक अभियान की शुरुआत होगी। एक अप्रैल से यूपी बोर्ड का नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 शुरू हो रहा है। कक्षा 9 और 11 में व्यावसायिक पढ़ाई अनिवार्य होगी।

Mon, 30 March 2026 11:02 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
स्कूल, टोल टैक्स और गेहूं के दाम, 1 अप्रैल से यूपी में बहुत कुछ बदलेगा; जेब पर कितना असर?

Big Changes in Uttar Pradesh from 1st April 2026 : एक अप्रैल 2026 से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो रहा है। इस दिन से देश भर की तरह उत्तर प्रदेश में भी कई तरह के बदलाव होने वाले हैं। एक अप्रैल से स्कूलों का नया सत्र भी शुरू हो रहा है। नए सत्र में पढ़ाई के तरीके भी बदलेंगे। स्कूलों में बोर्ड परीक्षा की तैयारी होगी। छुट्टियों का कैलेंडर भी नया जारी किया गया है। एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र (2026-27) में कक्षा 9 और 11 में व्यावसायिक शिक्षा अनिवार्य कर दी गई है। इसके साथ ही कुछ एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर सफर भी महंगा होने वाला है। इन पर एक अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ जाएगा। किसानों के खुशखबरी है कि एक अप्रैल से गेहूं की एमएसपी बढ़ जाएगी।

इसके साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी एक अप्रैल से नए अभियान की शुरुआत हो रही है। पूरे अप्रैल में जहां संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा वहीं 10 अप्रैल से दस्तक अभियान की शुरुआत होगी। एक अप्रैल से यूपी बोर्ड का नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 शुरू हो रहा है। कक्षा 9 और 11 में व्यावसायिक पढ़ाई (Professional Studies) अनिवार्य होगी। इसके साथ ही तय किया गया है कि स्कूलों में हर हफ्ते एक दिन प्रार्थना सभा होगी। इस दिन अखबार का वाचन किया जाएगा। बच्चों को खबरें पढ़कर सुनाई जाएंगी। इसके साथ ही योग और ध्यान से जुड़ी गतिविधियां भी हर स्कूल में होंगी। स्कूलों में बच्चों के मोबाइल और गेम्स के इस्तेमाल पर ध्यान दिया जाएगा। यही नहीं स्कूलों में साइबर क्लब बनेंगे, जो बच्चों को इंटरनेट पर सुरक्षित रहने के बारे में जागरूक करेंगे। स्कूलों में लड़कियों के लिए ‘शक्ति मंच’ भी बनाया जाएगा। इस मंच पर लड़कियां अपनी बातें साझा कर पाएंगी। नेतृत्व के गुण भी सीखेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: तेजी से बढ़ते इस शहर में सस्ती प्रॉपर्टी पाने का मौका, बिक्री इसी महीने से

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सरकार ने शैक्षणिक कैलेंडर भी जारी कर दिया है। इस साल कुल 24 सरकारी छुट्टियां और 31 वैकल्पिक छुट्टियां दी गई हैं। कई बार छुट्टियां कुछ इस तरह होंगी कि लंबा वीकेंड मिलेगा। इसके साथ ही जुलाई में यूनिट टेस्ट, सितंबर-अक्टूबर में हॉफ इयरली एग्जाम और अगले साल (2027) की जनवरी-फरवरी में बोर्ड एग्जाम होंगे।

बढ़ेगा टोल टैक्स

एक अप्रैल से नेशनल हाईवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की यात्रा करने पर अधिक टोल टैक्स जमा करना होगा। एनएचएआई एवं यूपीडा की ओर से नई रेट लिस्ट जारी कर दी गई है और टोल प्लाजा पर भी नई रेट लिस्ट लगाने की तैयारी की जा रही है। हल्के वाहनों से यात्रा करने पर प्रत्येक टोल प्लाजा पर 5 से 10 रुपये टोल टैक्स बढ़ जाएगा। एक्सप्रेसवे की यात्रा में मिनी बस का टोल टैक्स नहीं बढ़ाया गया है। एनएचएआई के कुशीनगर-लखनऊ हाईवे के तेनुआ टोल प्लाजा सहित पीआईयू गोरखपुर में सभी 13 टोल प्लाजा पर रेट लिस्ट बदली जा रही है, जबकि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे में भगवानपुर टोल प्लाजा से चौदह परास तक रेट लिस्ट बदली जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में अब पुलिस एनकाउंटर होते ही थानेदार को करना होगा ये काम, CBI तक से जांच

गेहूं का एमएसपी बढ़ेगा

यूपी सरकार ने इस वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 160 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की है। अब गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके अलावा छनाई व सफाई मद में 20 रुपये जोड़कर किसानों को कुल 2605 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निवेश के नियमों के उल्लंघन पर योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन, 4 औद्योगिक भूखंड निरस्त

स्वास्थ्य विभाग का अभियान

एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान अभियान चलेगा। इसके साथ ही 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान भी चलेगा। स्वास्थ्य विभाग पिछले कुछ दिनों से इन अभियानों की तैयारी में जुटा हुआ है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।