Villagers upset with power cuts surrounded the substation employees ran away बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, उपकेंद्र का किया घेराव, स्टेशन छोड़कर भागे कर्मचारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, उपकेंद्र का किया घेराव, स्टेशन छोड़कर भागे कर्मचारी

यूपी में बिजली कटौती से हाहाकार मचा है। उधर सुल्तानपुर जिले में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूटा। इस दौरान भीड़ जिले के असरोगा पावर हाउस पर पहुंचकर विरोध जताई। मामला गरम देख कर्मचारी स्टेशन छोड़कर फरार हो गए।

Thu, 12 June 2025 03:32 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share
बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, उपकेंद्र का किया घेराव, स्टेशन छोड़कर भागे कर्मचारी

यूपी में बिजली कटौती से हाहाकार मचा है। उधर, गुरुवार को सुल्तानपुर जिले में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूटा। इस दौरान भीड़ जिले के असरोगा पावर हाउस पर पहुंचकर विरोध जताई। उधर, मामला गरम देख कर्मचारी स्टेशन छोड़कर फरार हो गए।

इस भीषण गर्मी में लगातार बिजली की कटौती ने आम जनता के जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। बीते 24 घंटे से लगातार बिजली न आने से नाराज़ दर्जनों ग्रामीणों ने असरोगा पावर हाउस पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों का रुख देख उपकेंद्र पर मौजूद कर्मचारी मौके से फरार हो गए।

ग्रामीणों ने बताया कि पावर हाउस पर कोई भी कर्मचारी या अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था, जिससे उनकी नाराजगी और बढ़ गई। इस्लामगंज, शाहपुर, सरकंडे, डीह और आसपास के इलाकों में बीती रात से बिजली गुल है, जिससे किसानों को धान की बैरन व अन्य कृषि कार्यों में भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई,तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुलायम सिंह मुसलमानों के हितैषी थे, अखिलेश यादव स्वार्थी: मौलाना शहाबुद्दीन
ये भी पढ़ें:अमरोहा में तेंदुए की दहशत, साइकिल सवार पर बोला हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान

सहारनपुर में बिजली न आने पर दो अवर अभियंताओं को बनाया बंधक

उधर, सहारनपुर में बिजली घर पर बुधवार देर रात सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। दो दिन से बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज लोगों ने पावर हाउस का घेराव कर दिया। गुस्साए लोगों ने दो बिजली घरों के दो अवर अभियंताओं को रात भर अपने बीच बैठाए रखा।

बुधवार देर रात त्रिवेणी विहार, कश्मीरी गार्डन, शास्त्री विहार आदि कॉलोनी के लोग बिजली घर पर इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने सरसावा व गदरहेड़ी उपकेंद्र के अभियंताओं को पकड़ लिया। दोनों को अपने बीच रात भर बैठाये रखा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) नकुड तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लाडी ने पावर कारपोरेशन के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दो दिनों से हमारी कॉलोनी में बिजली नहीं है। इसके लिए बार-बार बिजली घर पर शिकायत की गई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।