Maulana Shahabuddin said Mulayam Singh was well wisher of Muslims but Akhilesh Yadav was selfish मुलायम सिंह मुसलमानों के हितैषी थे, अखिलेश यादव स्वार्थी; मौलाना शहाबुद्दीन का सपा प्रमुख पर हमला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मुलायम सिंह मुसलमानों के हितैषी थे, अखिलेश यादव स्वार्थी; मौलाना शहाबुद्दीन का सपा प्रमुख पर हमला

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सपा प्रमुख पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव स्वार्थी हो गए हैं। वह 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए के जरिए कामयाबी का दम भर रहे हैं। लेकिन इस पीडीए से मुसलमान गायब है।

Thu, 12 June 2025 03:16 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बरेली
share
मुलायम सिंह मुसलमानों के हितैषी थे, अखिलेश यादव स्वार्थी; मौलाना शहाबुद्दीन का सपा प्रमुख पर हमला

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सपा प्रमुख पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव स्वार्थी हो गए हैं। आजकल उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पीडीए की बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए के जरिए कामयाबी का दम भर रहे हैं। लेकिन अफसोस के साथ ये कहना पड़ रहा है कि सपा के इस पीडीए से मुसलमान गायब है।

मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि अखिलेश यादव जब किसी सभा को संबोधित करते हैं या प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हैं तो उस वक्त उनकी जुबान पर मुसलमान शब्द नहीं आता है। जब वो बंद कमरे में मुसलमान लीडर से मिलते हैं तो मुसलमान शब्द का बार बार प्रयोग करते हैं। इससे स्पष्ट होता है कि अखिलेश यादव के दो चेहरे हैं और दो चेहरे वाला व्यक्ति कभी भी किसी समाज के लिए लाभदायक नहीं हो सकता।

मौलाना ने कहा कि पुरानी समाजवादी पार्टी और नई समाजवादी पार्टी में बड़ा अंतर है। मुलायम सिंह यादव एक चेहरे वाले लीडर थे, वो जो बंद कमरे में कहते थे वही लोग रोड पर भी दोहराते थे। वो मुसलमानों के हितैषी और हमदर्द थे। वो समाज के हर तबके को अपने साथ जोड़ने में कामयाब रहे। मुस्लिम धर्मगुरुओं का बड़ा सम्मान करते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैंगरेप के मुकदमे में बचने के लिए युवक ने चचेरे भाई को मार डाला, 3 कातिल गिरफ्ता
ये भी पढ़ें:महिला सिपाही की लव मैरिज से पंचायत नाराज, हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान

मौलाना ने आगे कहा कि मौजूदा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बिल्कुल विपरीत दिशाओं के व्यक्ति हैं। ये मुस्लिम धर्मगुरुओं का सम्मान करना नहीं जानते हैं। मुस्लिम समाज की समस्याओं पर आवाज नहीं बुलंद करते। अखिलेश और इनके लोग लोकसभा और विधानसभा में मुस्लिम मसाइल पर पैरवी नहीं करते और मुख दर्शक बने रहते हैं। मुस्लिम जनप्रतिनिधियों से मिलने के लिए इनके पास समय नहीं होता है। इसलिए मुसलमान अखिलेश यादव को अपना हितोषी और हमदर्द नहीं मानता, ये स्वार्थी हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।