Leopard attacked a cyclist in Amroha villagers saved his life अमरोहा में तेंदुए की दहशत, साइकिल सवार पर बोला हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अमरोहा में तेंदुए की दहशत, साइकिल सवार पर बोला हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान

अमरोहा में बुधवार शाम तेंदुए ने साइकिल सवार किसान पर हमला कर दिया। गिरे किसान को खींचकर तेंदुआ खेत में ले जाने लगा। ग्रामीणों के शोर मचाने तेंदुआ जंगल की तरफ भाग निकला।

Wed, 11 June 2025 11:37 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, अमरोहा
share
अमरोहा में तेंदुए की दहशत, साइकिल सवार पर बोला हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में उक्सी मार्ग पर बुधवार शाम तेंदुए ने साइकिल सवार किसान पर हमला कर दिया। गिरे किसान को खींचकर तेंदुआ खेत में ले जाने लगा। ग्रामीणों के शोर मचाने तेंदुआ जंगल की तरफ भाग निकला। परिजनों ने घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचार कर रहे चिकित्सकों के मुताबिक बांह पर गहरा घाव है। वहीं कैलसा में भी तेंदुए ने किसान पर हमला कर घायल कर दिया। गजरौला क्षेत्र में तेंदुआ ने छुट्टा गाय को निवाला बनाया।

क्षेत्र के गांव मोड़ी बुढ़ेरना में किसान प्रवीण सिंह का परिवार रहता है। बुधवार सुबह प्रवीण गांव सिरसा में रहने वाले अपने साढ़ू राजवीर सिंह के घर गए थे। शाम में करीब छह बजे वह साइकिल से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में उक्सी मार्ग से गुजरते समय अचानक गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। साइकिल लड़खड़ाते ही प्रवीण सड़क पर गिर गए तो तेंदुआ उन्हें खींचकर गन्ने के खेत की ओर ले जाने लगा। मौत को नजदीक से देखने वाले प्रवीण सिंह ने जान बचाने के लिए हिम्मत दिखाते हुए शोर मचा दिया। उनकी आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण बाहर निकल आए, जिन्हें देखकर तेंदुआ प्रवीण सिंह को वहीं छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला।

इसी बीच एक ग्रामीण ने फोन पर तेंदुए का फोटो भी ले लिया। बाद में ग्रामीणों ने काफी देर तक जंगल की खाक छानी लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। दूसरी तरफ तेंदुए के हमले की सूचना मिलते ही वन रेंजर राजीव वर्मा और प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली, हमले में बांह के अलावा नाक, कान व गर्दन पर गहरे घाव आने से गंभीर घायल प्रवीण सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद से वह दहशत में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जर्मन शेफर्ड कुत्तों की जान के दुश्मन बने बाघ, 15 दिनों में चार को बनाया निवाला

मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील के सामने आया तेंदुआ, बंधी घिग्घी

नौगंवाक्षेत्र के गांव खेड़का निवासी वकील अनुज कुमार बुधवार सुबह में गांव में रहने वाले अपने साथी संजीव कुमार व विवेक कुमार के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। करीब छह बजे तीनों टहलते हुए जब खंडसाल रोड की तरफ बढ़े तो आगे तेंदुआ खड़ा देख घिग्घी बंध गई₹। शोर मचाने पर आस-पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिनके हाथों में लाठी-डंडे देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। एसडीएम ने तुरंत वन विभाग के एसडीओ को जंगल में पिंजरा लगाने का निर्देश दिया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।