video driver drove bus for 3 km with youth sitting on the bonnet friends pelted stones VIDEO: बोनट पर चढ़े युवक को लेकर ड्राइवर ने 3 किमी तक दौड़ाई बस, साथियों ने घेरकर बरसाए पत्थर, Viral-news Hindi News - Hindustan
More

VIDEO: बोनट पर चढ़े युवक को लेकर ड्राइवर ने 3 किमी तक दौड़ाई बस, साथियों ने घेरकर बरसाए पत्थर

मेरठ में बिजनौर डीपो की बस में कुछ युवकों ने जबरन चढ़ने का प्रयास किया। चालक ने जब मना किया तो एक युवक बोनट पर जबरन चढ़ गया। इस पर ड्राइवर ने बोनट पर चढ़े युवक को लेकर करीब तीन किमी बस दौड़ा दी। इस दौरान युवक के साथियों ने बस को घेरकर पथराव कर दिया और शीशे तोड़ दिए।

Wed, 10 June 2026 07:05 AMPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share
VIDEO: बोनट पर चढ़े युवक को लेकर ड्राइवर ने 3 किमी तक दौड़ाई बस, साथियों ने घेरकर बरसाए पत्थर

UP News: यूपी के मेरठ में बिजनौर डिपो की बस में सोमवार रात कुछ युवकों ने भगत लाइन के पास जबरन चढ़ने का प्रयास किया। चालक ने बैठने से मना किया तो एक युवक बोनट पर जबरन चढ़ गया। इस पर ड्राइवर ने बोनट पर चढ़े युवक को लेकर करीब तीन किलोमीटर बस दौड़ा दी। इस दौरान गंगानगर में सीओ कार्यालय के पास युवक के साथियों ने बस को घेरकर पथराव कर दिया और शीशे तोड़ दिए। वहीं, इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बस के चालक की ओर से हमले और तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के कान्हा नगला निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि बिजनौर डिपो की बस पर कवेंद्र परिचालक के रूप में काम कर रहा है। बस सोमवार रात को दिल्ली से कोटद्वार रूट पर जा रही थी। देर रात कुछ युवकों ने मेरठ में मवाना रोड पर भगत लाइन के पास बस को रुकवा लिया और जबरदस्ती बैठने का प्रयास किया। मना करने पर गाली-गलौज कर धमकी दी। एक युवक बस के बोनट पर सामने वाले शीशे पर जा चढ़ा। बाकी ने बस का दरवाजा खोलने का प्रयास किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: 10 फीट ऊपर उठा ट्रेलर का पिछला हिस्सा, बाल-बाल बची नीचे से गुजरी बोलेरो

इस दौरान चालक ने बोनट पर चढ़े युवक समेत बस को दौड़ा दिया। करीब तीन किमी जाने के बाद गंगानगर में सीओ कार्यालय के पास जैसे ही बस रोकने का प्रयास किया, इसी दौरान आरोपी युवक के साथियों ने बस पर पथराव कर दिया। जिससे बस के शीशे तोड़ दिए। चालक में तुरंत सीओ कार्यालय पर बस रोकी और पुलिसकर्मियों से मदद मांगी। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रदीप ने पुलिस को दो वीडियो दिए हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: मेरी शादी करवाओ! प्रेमी ने बनाई दूरी तो मोबाइल टावर पर चढ़ी गर्ल डांसर

बोनट पर चढ़े युवक को लेकर ड्राइवर ने दौड़ाई बस

इस मामले में एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि बस में बैठने को लेकर चालक और कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। जिसका वीडियो सामने आया है। एक युवक बस के बोनट पर जा चढ़ा, जिसके बाद ड्राइवर ने बस चला दी थी। बस पर तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया है। जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहन के सामने जीजा का ऐलानिया मर्डर, बीवी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने ले गया था

हापुड़ रोड पर खुली जीप में युवकों ने मचाया हुड़दंग

उधर, हापुड़ रोड पर कुछ युवकों ने खुली जीप में बैठकर वाहन दौड़ाया और सड़क पर हुड़दंग मचाया। आरोपियों ने खुद ही अपनी वीडियो बनाई और इसे इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी। वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

नौचंदी थानाक्षेत्र में हापुड़ रोड पर छह जून 2026 की रात कुछ युवकों ने खुली जीप में बैठकर वीडियो बनाई। जीप में आगे दो युवक बैठे थे, जबकि बाकी पांच युवक पीछे खड़े हुए थे। इस दौरान हापुड़ रोड पर इन युवकों ने जीप दौड़ाई और हुड़दंग मचाया। युवकों की वीडियो बनाने के लिए उनके साथी एक अन्य कार में बैठे थे, जो आगे-आगे चल रही थी। इसी कार से वीडियो बनाई गई। यह जीप पहले आरटीओ तक गई और इसके बाद वापस हापुड़ अड्डे तक लाई गई। वीडियो में जो बैठे युवक हैं, उनमें से एक की पहचान नावेद के रूप में हुई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने नौचंदी पुलिस को कार्रवाई के लिए लगाया है। आरोपियों ने वीडियो को मिस्टर हबीबी नाम के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपलोड किया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।