VIDEO Girl dancer climbs mobile tower after boyfriend denied to marry in Bettiah Bihar VIDEO: मेरी शादी करवाओ! प्रेमी ने बनाई दूरी तो मोबाइल टावर पर चढ़ी गर्ल डांसर, बॉयफ्रेंड फोटोग्राफर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

VIDEO: मेरी शादी करवाओ! प्रेमी ने बनाई दूरी तो मोबाइल टावर पर चढ़ी गर्ल डांसर, बॉयफ्रेंड फोटोग्राफर

जब कड़ी धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही थी तभी बेतिया के मच्छरगावा में प्रेमी से नाराज एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Mon, 1 June 2026 11:22 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, बेतिया
share
VIDEO: मेरी शादी करवाओ! प्रेमी ने बनाई दूरी तो मोबाइल टावर पर चढ़ी गर्ल डांसर, बॉयफ्रेंड फोटोग्राफर

बिहार के पश्चिम चंपारण में एक इवेंट डांसर गर्ल के हाई वोल्टेज ड्रामे से पुलिसकर्मी परेशान हो गए। प्रेमी युवक के शादी से इनकार करने पर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसे नीचे उतारने में पुलिस के पसीने छूट गए। इधर मौहब्बत का ड्रामा देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जुट गई। मामला बैरिया थाना क्षेत्र के मच्छरगावा चौक की है। युवती झारखंड की रहने वाली है।

सोमवार को जब कड़ी धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही थी तभी बेतिया के मच्छरगावा में एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर बैरिया पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना सोमवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मच्छरगावा चौक स्थित राजकिशोर यादव के बगीचे में लगे मोबाइल टावर पर एक युवती चढ़ गई थी। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग वहां जमा हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बैरिया पुलिस को दी। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि युवती की पहचान 23 वर्षीय संजना कुमारी के रूप में हुई है, जो रांची की रहने वाली है और विभिन्न कार्यक्रमों में डांस और अन्य प्रस्तुति देने का काम करती है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि वह नौतन थाना क्षेत्र के पांडे टोला निवासी फोटोग्राफर नितेश कुशवाहा से विवाह करने का दबाव बना रही थी।

पूछताछ में उसने बताया कि बॉयफ्रेंड के शादी से इनकार किए जाने के बाद वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी समझाने-बुझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे पूछताछ के लिए थाना लाया गया। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इससे मच्छरगावा चौक से जगदीशपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई थी। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भीड़ को नियंत्रित कर यातायात को सुचारु कराया।

ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने पहली बार किसी युवती को मोबाइल टावर पर चढ़ते देखा है। लोगों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रेमी युवक की तलाश की जा रही है।

(श्रीनगर संवाददाता की रिपोर्ट)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।