Vehicles will run at a speed of 120 km on Chitrakoot Link Expressway चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे पर 120 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां, 18 महीने में बनकर होगा तैयार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे पर 120 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां, 18 महीने में बनकर होगा तैयार

यूपी सरकार चित्रकूट को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए एक और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कराने जा रही है। यूपीडा इसका निर्माण 18 महीने में करवाएगा। इस पर 514 करोड़ रुपए से अधिक लागत आएगी।

Sat, 31 May 2025 10:58 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, चित्रकूट, विशेष संवाददाता
share
चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे पर 120 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां, 18 महीने में बनकर होगा तैयार

यूपी सरकार चित्रकूट को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए एक और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कराने जा रही है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) इसका निर्माण 18 महीने में करवाएगा। इस पर 514 करोड़ रुपए से अधिक लागत आएगी। यह लिंक एक्सप्रेसवे 15.175 किलोमीटर लंबा होगा तथा इसे मुख्यतः फोरलेन बनाया जाएगा जिसकी विस्तार क्षमता 6 लेन की होगी।

ईपीसी मोड पर निर्माण व विकास कार्य होंगे पूर्ण

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे निर्माण कार्यों में कैरियज वे निर्माण, उन्नत ड्रेनेज सिस्टम, आधुनिक लाइटिंग प्रणाली, लेन मार्किंग, अप्रोच सेक्शन पर 10 मीटर ऊंचे पोल, 30 मीटर ऊंचे मास्ट लाइट्स और पेवमेंट्स जैसे कार्यों को पूरा किया जाएगा। एक्सप्रेसवे पर छोटे पुल, फ्लाईओवर, ओवरपास व अंडरपास के सेक्शंस का भी विकास किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कर्ब मार्किंग व अरेंजमेंट समेत विभिन्न प्रकार के संकेतकों की भी एक्सप्रेसवे पर स्थापना की जाएगी।

इसमें टू-वे हैजर्ड मार्कर, ऑब्जेक्ट हैजर्ड मार्कर, डिस्टेंस मार्कर व किलोमीटर मार्कर प्रमुख होंगे। ट्रैफिक साइन, किलोमीटर व हेक्टोमीटर बोर्ड्स, ओवरहेड साइन्स तथा बार्ब्ड वायर फेंसिंग जैसे कार्यों को पूरा किया जाएगा। इन सभी निर्माण व विकास कार्यों को ईपीसी मोड पर पूरा किया जाएगा।चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे में प्रस्तावित निर्माण व विकास कार्यों की उच्च गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए क्वॉलिटी कंट्रोल मैकेनिज्म को लागू किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली बिल बकाया होने पर सपा कार्यालय का कटा कनेक्शन, टोरंट पावर ने लिया एक्शन

120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे वाहन

इस एक्सप्रेसवे को इस हिसाब से तैयार किया जाएगा कि वाहन 120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आराम से चल सकेंगे। कैरियज वे 40 मीटर चौड़ा होगा तथा एक्सप्रेसवे को विभिन्न सेक्शंस पर 3.75 मीटर कैरियज वे युक्त सर्विस रोड से कनेक्ट किया जाएगा। वहीं, सेतुओं के समीप 200 मीटर लंबे और 7 मीटर चौड़ी सर्विस रोड का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ वे-साइड एमिनिटीज, टोल प्लाजा, टॉयलेट ब्लॉक्स व ट्रक पार्किंग क्षेत्रों का भी विकास होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सेक्स स्कैंडल में सरकार की तरफ से पहला बयान, क्या बोले मंत्री जयवीर

यह होंगे लाभ

यह लिंक एक्सप्रेसवे चित्रकूट को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोडेगा। इस प्रकार, यह पर्यटकों, तीर्थयात्रियों व स्थानीय यात्रियों के लिए यातायात के उच्च स्तरीय मानक स्थापित करेगा तथा उन्हें विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का माध्यम बनेगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।