Torrent Power disconnected SP office electricity connection due to pending bill आगरा में बिजली बिल बकाया होने पर सपा कार्यालय का कटा कनेक्शन, टोरंट पावर ने लिया एक्शन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आगरा में बिजली बिल बकाया होने पर सपा कार्यालय का कटा कनेक्शन, टोरंट पावर ने लिया एक्शन

आगरा में बिजली बिल जमा न करने पर टोरंट पॉवर ने जिला सपा कार्यालय की बिजली काट दी है। करीब 4 लाख रुपये का बिजली बिल बताया जा रहा है। इसमें से आधा बकाया साल 2010 से पहले का भी है।

Sat, 31 May 2025 07:45 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, आगरा
share
आगरा में बिजली बिल बकाया होने पर सपा कार्यालय का कटा कनेक्शन, टोरंट पावर ने लिया एक्शन

यूपी के आगरा में बिजली बिल जमा न करने पर टोरंट पॉवर ने जिला सपा कार्यालय की बिजली काट दी है। करीब 4 लाख रुपये का इलेक्ट्रिसिटी बिल बताया जा रहा है। इसमें से आधा बकाया साल 2010 से पहले का भी है। पिछले चार दिन से सपा कार्यालय की बिजली गुल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सपा कार्यालय पर टोरंट पॉवर का 2 लाख रुपये बकाया है। जबकि टोरंट पावर आने से पहले दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड पर भी करीब 2 लाख बकाया था। इसे लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों ने सपा ऑफिस जाकर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन इसके बावजूद बिल जमा नहीं हो सका। सपाइयों ने अधिकारियों की बात को अनसुना कर दिया। जिसके बाद अब टोरंट पॉवर ने ऐक्शन लेते हुए बिजली कनेक्शन काट दिया। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय आगरा पर लगा मीटर पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर के नाम पर है।

बिजली कटने के बाद अब सपा कार्यालय में अंधेरा रह रहा है। दिन के समय कार्यकर्ता गर्मी में ही बैठक कर रहे हैं। न पंखा और न कूलर चल रहे हैं, भीषण गर्मी में कार्यकर्ता मीटिंग करने के लिए मजबूर हैं। वहीं, इस मामले में शहर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार का कहना है कि बिल में कुछ गड़बड़ी के कारण बिल जमा नहीं हो पाया था। इसके ठीक होने के बाद बिल जमा किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हेयर विग लगाकर अदा की गई नमाज अधूरी, देवबंदी उलेमा बोले-वुजू और गुस्ल…
ये भी पढ़ें:सेक्स स्कैंडल में सरकार की तरफ से पहला बयान, क्या बोले मंत्री जयवीर
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।