Up sex scandal Mainpuri BJP leader son video viral What did yogi minister Jaiveer singh say सेक्स स्कैंडल में सरकार की तरफ से पहला बयान, अश्लील वीडियो को लेकर क्या बोले मंत्री जयवीर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सेक्स स्कैंडल में सरकार की तरफ से पहला बयान, अश्लील वीडियो को लेकर क्या बोले मंत्री जयवीर

मैनपुरी की भाजपा नेत्री के बेटे के दर्जनों अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दिख रही युवती अब खुद सामने आकर भाजपा नेत्री के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं इसे लेकर योगी सरकार की तरफ से पहला बयान सामने आया है।

Sat, 31 May 2025 05:19 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share
सेक्स स्कैंडल में सरकार की तरफ से पहला बयान, अश्लील वीडियो को लेकर क्या बोले मंत्री जयवीर

कर्नाटक की तरह यूपी में सेक्स स्कैंडल से हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, मैनपुरी की भाजपा नेत्री के बेटे के दर्जनों अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह वीडियो होटलों और रेस्तरां में बनाए गए हैं। वीडियो में दिख रही युवती अब खुद सामने आकर भाजपा नेत्री के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं इसे लेकर भाजपा सरकार की तरफ से पहला बयान सामने आया है। योगी के मंत्री जयवीर सिंह का कहना है कि अश्लील वीडियो वाले युवक की मां अब भाजपा में नहीं है।

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को मैनपुरी पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत की। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में जिस महिला भाजपा नेत्री के अश्लील वीडियो वायरल होने की बात कही जा रही है, वह महिला भाजपा में नहीं है, उसे 2022 में ही भाजपा से निष्कासित किया जा चुका है। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि इस प्रकरण पर बयान देना स्पष्ट करता है कि अखिलेश यादव सामाजिक मुद्दों पर भी गम्भीर नहीं हैं उनका इस मुद्दे पर बयान देना उनके हल्केपन को स्पष्ट करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेल पर टैक्स कम लेकिन दाम वहीं, महंगाई को लेकर अखिलेश ने BJP सरकार पर बोला हमला
ये भी पढ़ें:अस्पताल में किन्नरों ने मचाया उत्पात, कपड़े उतारकर डॉक्टरों को पीटा

उधर, जिले के एक मंडल की भाजपा महिला अध्यक्ष के बेटे का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस युवक की तलाश कर रही है लेकिन वह गायब हो गया है। वहीं, अश्लील वीडियो को लेकर तमाम चर्चाएं हो रही हैं, लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर वायरल वीडियो में जो महिला नजर आ रहे है उसने तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा नेत्री के बेटे ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ घटना को अंजाम दिया और उसके वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी और उसे जेल भेजा जाएगा। यह भी बताया गया है कि आरोपी के पत्नी के साथ संबंध ठीक नहीं है। यह वीडियो वायरल कैसे हुआ इस संबंध में पुलिस का कहना है कि जान शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।