Vehicles will be seized for Holi hudadang on road, special forces deployed; Lucknow police will deal with strictly सड़क पर होली के हुड़दंग पर जब्त होंगी गाड़ियां, स्पेशल फोर्स तैनात; सख्ती से निपटेगी पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सड़क पर होली के हुड़दंग पर जब्त होंगी गाड़ियां, स्पेशल फोर्स तैनात; सख्ती से निपटेगी पुलिस

होली के अवसर सड़क पर हुड़दंग पर गाड़ियां जब्त होंगी। वाहन सवारों पर विशेष फोर्स नजर रखी जाएगी। हुड़दंग खासतौर पर ड्रंक एंड ड्राइव यानी शराब पीकर वाहन चलाते समय चेकिंग में पकड़े गए तो ऐक्शन लिया जाएगा।

Mon, 2 March 2026 06:36 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
सड़क पर होली के हुड़दंग पर जब्त होंगी गाड़ियां, स्पेशल फोर्स तैनात; सख्ती से निपटेगी पुलिस

Lucknow News: सड़क पर होली के दौरान हुड़दंग करना महंगा पड़ सकता हैं। इस बार सड़क सुरक्षा के लिहाज से होली के दिन वाहन सवारों पर विशेष फोर्स नजर रखी जाएगी। हुड़दंग खासतौर पर ड्रंक एंड ड्राइव यानी शराब पीकर वाहन चलाते समय चेकिंग में पकड़े गए तो आपके वाहन को जब्त कर लिया जाएगा। इस संबंध में लखनऊ शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर इस चेकिंग अभियान का सख्ती से पालन करने के निर्देश डीसीपी ट्रैफिक ने दिए हैं। साथ ही होली के एक दिन पहले से ही शराब दुकानों के आसपास निगरानी की जाएगी।

डीसीपी ने अपने ट्रैफिक सिपाहियों और विशेष सुरक्षा बलों को निर्देश दिए हैं कि होली के दिन ट्रैफिक नियमों उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाए। बाइक या कार सवारों को लगातार रोककर चेकिंग की जाए। कहीं भी शराब के नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटते हुए कार्रवाई हो। चेकिंग के दौरान सड़क पर ओवर स्पीड, मोबाइल से बात, उल्टे दिशा से आने वालों पर नजर रखने के लिए विशेष फोर्स की तैनाती की गई है। इसके अलावा पुलिस कमिश्नर ने सभी थानों को सतर्क रखने के आदेश दिए हैं।

जरूरी हो तभी वाहन से निकलें

डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने होली के त्योहार को उल्लासपूर्ण मनाने की अपील करते हुए कहा कि जरूरी हो तभी वाहन से निकलें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। क्योंकि पिछली बार होली के 400 से ज्यादा लोगों ने शराब पीकर सड़क हादसे किए थे। इस बार सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर ऐसी हो व्यवस्था, योगी सरकार के मंत्री का अधिकारियों को ये निर्देश

सड़क हादसे पर कंट्रोल रूम मिलाएं फोन

होली के दौरान सड़क हादसों की सूचना ट्रैफिक कंट्रोल रूम में भी दे सकते हैं। इसके लिए डीसीपी ट्रैफिक ने कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 जारी करते हुए कहा कि सड़क पर होली खेलते समय एंबुलेंस, फायर सर्विस, शव वाहन को रास्ता देना होगा।

सीसीटीवी से रखेंगे नजर, अनहोनी पर पहुंचेगी पीआरवी टीम

इस बार होली के दिनों प्रमुख मार्गो पर वाहन सवारों पर निगरानी रखने के लिए लालबाग स्थिति कंट्रोल रूम पर लगे सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। ताकि किसी हादसे पर अनहोनी पर मौके पर पीआरपी टीम को रवाना किया जा सके है। साथ ही नशे में खराब पीकर वाहन चलाने वाले को कैमरे में कैदकर कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उपद्रवियों पर ऐसी कार्रवाई हो कि..होली को लेकर अफसरों को योगी के सख्त निर्देश
ये भी पढ़ें:चीफ इंजीनियर पर नगर आयुक्त ने भी लिया ऐक्शन, सख्त निर्देश भी दिए गए

पिछले वर्ष 360 बाइक सवार हादसे का हुए थे शिकार

पिछले साल होली 14 मार्च को मनाई गई थी। इस दौरान 400 से ज्यादा बाइक सवारों ने लखनऊ के विभिन्न चौराहे और तिराहों पर शराब के नशे में हादसे किए गए थे। इनमें 90 फीसदी बाइक सवार और 10 फीसदी कार सवारों ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस हादसों में सात लोगों की मौतें भी हुई थी। इस बार सड़क सुरक्षा के मद्देनजर सड़क हादसे रोकने के लिए सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए थे। ताकि होली के दौरान होने वाले सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। सबसे ज्यादा केजीएमयू में 170 से ज्यादा लोग पहुंचे थे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।