विपक्षी दलों ने महिलाओं का हक रोका
Varanasi News - वाराणसी में भाजपा नेत्री शालिनी यादव के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के खिलाफ काम किया है, जिससे महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। इस दौरान कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
वाराणसी। लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में सोमवार को भाजपा नेत्री शालिनी यादव के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इन दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम की राह में रोड़े अटकाकर आधी आबादी को उनके हक से वंचित करने की साजिश रची है। इस बिल का विरोध इन दलों की महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। इस दौरान गुंजा राजभर, शकुंतला देवी, डॉली चक्रवर्ती, तारा यादव, कंचन चतुर्वेदी, काजल तिवारी, चन्दा मिश्रा, गुड़िया, प्रभावती, संध्या विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन