Opposition Parties Show Anti-Women Stance by Rejecting Women s Reservation Bill महिला द्रोही हैं विपक्षी पार्टियां-शशांक मणि, Deoria Hindi News - Hindustan
More

महिला द्रोही हैं विपक्षी पार्टियां-शशांक मणि

Deoria News - देवरिया के सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल को गिराकर अपनी महिला विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित किया है और मातृ शक्ति को इस नीति को नहीं भूलने की अपील की।

Mon, 20 April 2026 08:08 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share
महिला द्रोही हैं विपक्षी पार्टियां-शशांक मणि

देवरिया, निज संवाददाता। समाजवादी पार्टी व कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल को संसद में गिरा कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। आगामी चुनाव में मातृ शक्ति विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देंगी। इस बिल से किसी भी दल को कोई नुकसान नहीं हो रहा था। विपक्षी पार्टियां महिला द्रोही हैं। यह बातें रविवार को सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का प्रस्ताव संसद में पास नहीं होने पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने विपक्षी दलों पर जनता को गुमराह करने और दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम हमारी मातृ शक्ति को विकसित भारत के संकल्पों से जोड़ने का रास्ता था, लेकिन विपक्ष ने सदन में संख्या बल से इसे कुचल दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा महिला मोर्चा ने दिया धरना, फूंका अखिलेश व राहुल का पुतला

विपक्षी दलों के इस कुचक्र से देश की आधी आबादी यानी लगभग 70 करोड़ मातृ शक्ति अपने अधिकार से वंचित रह गईं। उन्होंने मातृ शक्ति से अपील की सदन में विपक्षी दलों की महिला विरोधी नीति को भूलना नहीं चाहिए। इस अधिनियम को रोककर विपक्ष ने अपनी दोहरी मानसिकता को भी उजागर किया है, लेकिन मातृ शक्ति को घबराने की जरूरत नहीं है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बिल को लेकर संकल्पित हैं और लड़ाई लड़ते रहेंगे साथ ही हक के लिए विजय भी प्राप्त करेंगे। स्वतंत्रता के 79 वर्ष बाद, महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाने की वही भावना इस विधेयक के माध्यम से पुनः स्थापित करने की कोशिश की गई, लेकिन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इनके सहयोगी दलों ने महिलाओं को उसी दलदल में रखना उचित समझा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुना
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण बिल गिरने पर गरमाई सियासत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।