मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन, सपा-टीएमसी-कांग्रेस के पुतले फूंके
Bareily News - लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक गिरने के बाद, मुस्लिम महिलाओं ने दामोदर स्वरूप पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। निदा खान के नेतृत्व में महिलाओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी की और उनके पुतले फूंके। महिलाओं का आरोप है कि विपक्षी दल मुस्लिम महिलाओं के हितों के खिलाफ कार्य कर रहे हैं।

लोकसभा में महिला आरक्षण का संविधान संशोधन विधेयक गिरने के बाद रविवार को शहर के दामोदर स्वरूप पार्क में मुस्लिम महिलाओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। तीन तलाक पीड़िता और आला हजरत वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के पुतले फूंके और जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप था कि मुस्लिम महिलाओं के हित में लाए जा रहे बिल को विपक्षी दलों ने रोक दिया है। इस मौके पर निदा खान ने कहा कि यह प्रदर्शन मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल महिलाओं के हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी हैं और सरकार के प्रयासों का समर्थन करती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन