varanasi hindu yuva vahini 21 lakh reward for beheading maulana abdullah salim over derogatory remarks on cm yogi mother सीएम योगी की मां पर टिप्पणी से आक्रोश, मौलाना का सिर काटने पर 21 लाख इनाम का ऐलान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सीएम योगी की मां पर टिप्पणी से आक्रोश, मौलाना का सिर काटने पर 21 लाख इनाम का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम की अभद्र टिप्पणी के विरोध में वाराणसी में हिंदू युवा वाहिनी ने प्रदर्शन किया। संगठन के नेता अम्बरीश सिंह भोला ने मौलाना का सिर काटने वाले को 21 लाख रुपये इनाम देने की विवादित घोषणा की है।

Mon, 9 March 2026 06:17 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
सीएम योगी की मां पर टिप्पणी से आक्रोश, मौलाना का सिर काटने पर 21 लाख इनाम का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा की गई टिप्पणी का मामला गरमाता जा रहा है। इसे लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। वाराणसी में रविवार को हिंदू युवा वाहिनी और त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने मौलाना के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी अम्बरीश सिंह भोला ने मौलाना का सिर कलम करने वाले को 21 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान तक कर दिया।

रविवार दोपहर बड़ी संख्या में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता मैदागिन चौराहे पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां थीं और वे मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने चौराहे पर मौलाना का पुतला फूंका और भारत सरकार से उसकी नागरिकता तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सीएम योगी की पूजनीय माताजी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करोड़ों हिंदुओं की आस्था और भावनाओं पर प्रहार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश, सड़क पर उतरे युवा, मौलाना पर केस दर्ज

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी अम्बरीश सिंह भोला ने मीडिया के सामने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां केवल उनकी मां नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की मातृशक्ति का प्रतीक हैं। उन्होंने एलान किया कि जो कोई भी इस अपमान का बदला लेते हुए मौलाना का सिर काटकर लाएगा, उसे संस्था की ओर से 21 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

अम्बरीश सिंह भोला ने आगे कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या उनके परिवार के बारे में इस तरह की घटिया और भड़काऊ टिप्पणी समाज में वैमनस्यता फैलाने की एक गहरी साजिश है। ऐसी उकसाने वाली भाषा को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यदि जल्द ही आरोपी मौलाना के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रक्तदान के लिए आए सभी में हेपेटाइटिस-बी संक्रमण, लखनऊ के इस इलाके में मची खलबली
ये भी पढ़ें:शंकराचार्य पर केस कराने वाले ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, नाक काटने की कोशिश

भोला ने कहा कि ऐसे लोगों को भारत में रहने का हक नहीं है। मौलाना की नागरिकता समाप्त करने की मांग भी भारत सरकार से की। कहा कि योगी आदित्यनाथ जी क्या चीज हैं सभी लोग जानते हैं। मौलाना की सात पुश्तें याद रखेंगी कि इस तरह का बयान कैसे दिया गया। यह बयान एक व्यक्ति का नहीं है, उस धर्म का बयान है। वह धर्मगुरु हैं, उनकी मानसिकता सबके सामने आई है। अपने देश में देवियों को मां के रूप में पूजा जाता है।

इस दौरान नवीन कश्यप, अजय सिंह, सन्नी गुप्ता और विनय जायसवाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि बिहार पुलिस और यूपी पुलिस समन्वय बनाकर आरोपी को सलाखों के पीछे भेजें।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।