lucknow protest cm yogi adityanath mother derogatory remarks maulana abdullah salim effigy burnt सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश, सड़क पर उतरे युवा, मौलाना पर केस दर्ज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश, सड़क पर उतरे युवा, मौलाना पर केस दर्ज

बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा सीएम योगी की मां पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में लखनऊ के हजरतगंज में युवाओं ने प्रदर्शन किया। पुतला फूंकते हुए मौलाना की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई और 4 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।

Sun, 8 March 2026 11:29 AMYogesh Yadav लखनऊ, संवाददाता
share
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश, सड़क पर उतरे युवा, मौलाना पर केस दर्ज

Up News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ बिहार के एक मौलाना द्वारा की गई अमर्यादित और भड़काऊ टिप्पणी ने राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में उबाल पैदा कर दिया है। इस अपमानजनक कृत्य से आक्रोशित युवाओं और छात्र नेताओं ने शुक्रवार को लखनऊ के प्रमुख हजरतगंज चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका और शासन-प्रशासन से उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। वहीं, रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मौलाना के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।

मजहबी जलसे में जहर उगलने का आरोप

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व छात्र नेता और अधिवक्ता अनुराग तिवारी ने बताया कि बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने एक सार्वजनिक मजहबी जलसे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के संबंध में अत्यंत अभद्र और उकसाने वाली भाषा का प्रयोग किया है। आरोप है कि मौलाना ने उत्तर प्रदेश में लागू 'गोकशी विरोधी कानून' के खिलाफ मुस्लिम समुदाय को भड़काने के उद्देश्य से यह घृणित टिप्पणी की। अनुराग तिवारी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की माता के खिलाफ इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी न केवल सामाजिक सौहार्द को आहत करती है, बल्कि यह सीधे तौर पर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिग बॉस फेम यूट्यूबर ने की सुसाइड की कोशिश, तेज रफ्तार दौड़ाई कार हादसे का शिकार

प्रदेशव्यापी आंदोलन का अल्टीमेटम

हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने सरकार से मांग की है कि आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और बिहार पुलिस के समन्वय से उसे सलाखों के पीछे भेजा जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले चार दिनों के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं की गई, तो यह आंदोलन केवल लखनऊ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने मुख्यमंत्री की माताजी की सुरक्षा बढ़ाने की भी पुरजोर मांग की।

प्रशासन ने दिया आश्वासन

काफी देर तक चले हंगामे और नारेबाजी के बीच पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि कानून सम्मत कार्रवाई की जा रही है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि वे आरोपी की गिरफ्तारी तक चैन से नहीं बैठेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गूगल मैप के भरोसे निकले युवकों की कार नाले में लटकी, शादी में जाते समय हादसा
ये भी पढ़ें:मुसलमान आज के राक्षस, खत्म करना जरूरी, पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह के बिगड़े बोल

मौलाना के खिलाफ केस दर्ज

मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने बिहार के मौलाना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा की तहरीर पर कोतवाली नगर में की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम ने एक मजहबी जलसे के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनकी माता पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की है । साथ ही गौकशी से संबंधित कानून के खिलाफ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उकसाने का भी आरोप लगाया गया है।

तहरीर में कहा गया है कि इस तरह की अमर्यादित भाषा और बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं तथा सम्पूर्ण हिंदू समाज में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। उन्होंने इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला कृत्य बताते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया कि आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित मौलाना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।