uttar pradesh basti oil trader s daughter commits suicide in noida jumps from 28th floor UP: नोएडा में 28वीं मंजिल से कूद 22 साल की बीटेक छात्रा ने की खुदकुशी; कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP: नोएडा में 28वीं मंजिल से कूद 22 साल की बीटेक छात्रा ने की खुदकुशी; कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

तेल व्यवसायी संजय जायसवाल नोएडा के सेक्टर-32 स्थित अमौर सोसायटी में 28वें तल पर स्थित फ्लैट में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी 22 वर्षीय बेटी पंजाब के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। तीन दिन पहले वह पंजाब से नोएडा आई थी। शनिवार रात करीब दस बजे परिवार के सभी सदस्यों ने साथ बैठकर खाना खाया।

Mon, 30 March 2026 12:21 PMAjay Singh संवाददाता, बस्ती/ नोएडा
share
UP: नोएडा में 28वीं मंजिल से कूद 22 साल की बीटेक छात्रा ने की खुदकुशी; कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

नोएडा सेक्टर-32 स्थित अमौर सोसाइटी में शनिवार रात को तेल व्यवसायी की बेटी ने 28वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सोसाइटी के कुछ लोग इसे हादसा बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बस्ती के मुंडेरवा गांव निवासी तेल व्यवसायी संजय जायसवाल नोएडा के सेक्टर-32 स्थित अमौर सोसायटी में 28वें तल पर स्थित फ्लैट में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी 22 वर्षीय बेटी अर्पिता जायसवाल पंजाब के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। तीन दिन पहले वह पंजाब से नोएडा आई थी। शनिवार रात करीब दस बजे परिवार के सभी सदस्यों ने साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद सबने थोड़ी देर बातचीत की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: तेजी से बढ़ते इस शहर में सस्ती प्रॉपर्टी पाने का मौका, बिक्री इसी महीने से

फिर वे अपने कमरों में सोने चले गए। रात 12 बजकर 20 मिनट पर अचानक बालकनी से किसी के गिरने की आवाज सुनाई दी। परिजनों ने दौड़कर बाहर की ओर देखा तो टावर के मेन गेट वाले ऊपरी फ्लोर पर छात्रा खून से लथपथ पड़ी मिली। सिक्योरिटी गार्ड सहित काफी लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजन उसे नजदीकी जिला अस्पताल ले गए, वहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए

नोएडा सेक्टर-24 थाना पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। मौत का स्पष्ट कारण अभी तक नहीं पता चल सका है। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि अर्पिता काफी हंसमुख और मिलनसार थी। वह पढ़ाई में भी अच्छी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में अब पुलिस एनकाउंटर होते ही थानेदार को करना होगा ये काम, CBI तक से जांच

तनाव में थी छात्रा

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आया कि छात्रा मानसिक तनाव में रहती थी। दावा है कि पिता ने किसी गलती पर डांट लगाकर उसे काम का तरीका भी समझाया था। हालांकि परिजनों ने इसपर कोई टिप्पणी नहीं की है। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। मोबाइल की जांच करने की बात कही जा रही है।

छात्रा की मौत से सदमे में परिवार, परिजन नोएडा हुए रवाना

बस्ती के मुंडेरवा कस्बे की रहने वाली एक बीटेक छात्रा की गौतमबुद्ध नगर नोएडा के सेक्टर-24 थानाक्षेत्र स्थित अमौर सोसायटी में मौत की सूचना से परिवार में मातम पसर गया। शनिवार रात एक बीटेक छात्रा अर्पिता जायसवाल 28वीं मंजिल से गिरने के बाद मौके पर ही मृत पाई गईं। घटना की सूचना मिलते ही मुंडेरवा में रह रही अर्पिता की मां, भाई और अन्य परिजन तत्काल नोएडा के लिए रवाना हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: छोटे उद्योगों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, खुद प्रमाण पत्र देना पर्याप्त

बताया जा रहा है कि अर्पिता जायसवाल पानीपत से बीटेक की पढ़ाई कर रही थीं। वह इन दिनों अपनी बड़ी बहन साक्षी जायसवाल के पास नोएडा आई हुई थी और अमौर सोसायटी में उनके साथ रह रही थी। शनिवार को अर्पिता के पिता संजय जायसवाल भी नोयडा में मौजूद थे। संजय जायसवाल की तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। सबसे बड़ी पुत्री साक्षी नोएडा में, अर्पिता पानीपत में और सबसे छोटी पुत्री आंशिका कानपुर में पढ़ाई कर रही है। पुत्र अक्षत जायसवाल और उनकी पत्नी मुंडेरवा स्थित घर पर रहते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।