Uttar Pradesh bans 14 firms from manufacturing and selling edible oils and fats, major action against adulteration यूपी में 14 कंपनियों के खाद्य तेल और वसा के निर्माण-बिक्री पर प्रतिबंध, मिलावटखोरी का बड़ा ऐक्शन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में 14 कंपनियों के खाद्य तेल और वसा के निर्माण-बिक्री पर प्रतिबंध, मिलावटखोरी का बड़ा ऐक्शन

यूपी में 14 कंपनियों के खाद्य तेल और वसा के निर्माण-बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। खास बात यह है कि खाद्य तेल एवं वसा के नमूनों में लेड की अधिकता मिली है। जबकि कई उत्पादों में एक से अधिक खाद्य तेलों को मिश्रित कर बेचा जा रहा था।

Thu, 23 April 2026 07:49 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में 14 कंपनियों के खाद्य तेल और वसा के निर्माण-बिक्री पर प्रतिबंध, मिलावटखोरी का बड़ा ऐक्शन

UP News: यूपी में खाद्य तेलों एवं वसा में मिलावट का बड़ा मामला सामने आया है। कई फर्मों के नमूने जांच में असुरक्षित और कुछ अधोमानक पाए गए। खास बात यह है कि खाद्य तेल एवं वसा के नमूनों में लेड की अधिकता मिली है जबकि कई उत्पादों में एक से अधिक खाद्य तेलों को मिश्रित कर बेचा जा रहा था। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश में चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान में यह खुलासा हुआ है। प्रदेश में ऐसी 14 फर्मों के उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण और खरीद पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डा. रोशन जैकब के निर्देश पर एफएसडीए ने खाद्य तेल एवं वसा की जांच को प्रदेश में विशेष अभियान चलाया था। इसके लिए 58 टीमें गठित की गई थीं। इन 58 प्रदेश स्तरीय खाद्य सचल दलों ने 210 नमूने एकत्रित किए थे, जिसमें से 206 नमूने खाद्य तेल एवं वसा के थे। इन नमूनों की अधिकृत प्रयोगशालाओं में अत्याधुनिक मशीनों से जांच कराई गई। विभाग की मानें तो प्रवर्तन अभियान के तहत कई फर्मों के नमूने विश्लेषण में असुरक्षित एवं विभिन्न पैरामीटरों पर अधोमानक पाए गए हैं। इनमें लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, आगरा, मेरठ, हाथरस, हापुड़ और गोरखपुर की फर्में शामिल हैं।

कई नमूनों में मिली लेड की अधिकता

जिन प्रकरणों में यह पुष्टि हो रही है कि संबंधित फर्म द्वारा निर्मित खाद्य पदार्थ एवं वसा तेल अथवा लेड तत्व की अधिक मात्रा के कारण असुरक्षित होने के साथ ही अन्य उत्पादों में एक से अधिक खाद्य तेलों को अनाधिकृत रूप से मिश्रित कर विक्रय किया जा रहा है। साथ ही फोर्टिफाइड खाद्य तेल-वसा में कम मात्रा में विटामिन आदि मिलाते हुए उपभोक्ता को धोखा दिया जा रहा है। ऐसी 14 फर्मों के संबंधित उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण एवं विक्रय पर राज्य की सीमा के तहत प्रतिबंध लगाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में यार्ड रीमॉडलिंग के कारण इन 21 ट्रेनों का बदलेगा रास्ता, जान लें रूट
ये भी पढ़ें:यूपी बोर्ड 12वीं के बाद कहां लें एडमिशन? ये हैं यूपी के बेस्ट कॉलेज
ये भी पढ़ें:यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी , सिर्फ 1 क्लिक में करें चेक

इन फर्मों के उत्पादों का विश्लेषण कराया

1- हिंद वेज ऑइल प्रा.लि. लखनऊ, मस्टर्ड ऑयल, फोर्टिफाइड मल्टी सोर्स एडिबल आयल, फोर्टिफाइड रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, फोर्टिफाइड कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल।
2- संकट मोचन एंटरप्राइजेज लखनऊ, प्योर मस्टर्ड ऑयल, रिफाइंड पामोलीन ऑयल, रिफाइंड पामोलीन ऑयल, पामोलीन रिफाइंड ऑयल
3- भीम श्री, प्रोडक्ट कानपुर नगर, मस्टर्ड ऑयल, कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल
4- एनआर उद्योग कानपुर नगर, तिल ऑयल, अलसी ऑयल
5-कटारिया एडिबल्स कानपुर नगर, तिल ऑयल क्रूड
6-वैभव एडिबल्स कानपुर देहात, फोर्टिफाइड रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल, एडिबल वेजिटेबल ऑयल, फोर्टिफाइड कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल, कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल।
7-आगरा ऑयल जनरल इंडस्ट्री लिमिटेड हाथरस, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, मस्टर्ड ऑयल, फोर्टिफाइड रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल।
8-एनएम ऑयल कॉरपॉरेशन आगरा, पामोलीन रिफाइंड ऑयल, मस्टर्ड ऑयल।
09-जीएस एग्रो फूड्स मेरठ, इंटरस्ट्रीफाइड वेजिटेबल फैट।
10-जेपी एग्रो ऑयल मेरठ, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल।
11-राजेन्द्र कुमार सुशील चंद मेरठ, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, मस्टर्ड ऑयल।
12-केएल वेजिटेबल ऑयल प्रोडक्ट हापुड़, फोर्टिफाइड कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल, कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल।
13-जय लक्ष्मी सोलवेंटस प्रा.लि., गोरखपुर, सोलवेंट एक्सट्रेक्टेड क्रूड मस्टर्ड ऑयल।
,
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।