UP Board 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 12वीं के बाद कहां लें एडमिशन? ये हैं यूपी के बेस्ट कॉलेज
UPMSP UP Board 12th Result 2026: आज हम आपके लिए यूपी के कुछ बेहतरीन इंजीनियरिंग, मेडिकल व अन्य सरकारी कॉलेज की लिस्ट लेकर आए हैं, जहां आप एडमिशन लेकर अपना भविष्य संवार सकते हैं।

UPMSP 12th Result 2026, UP Board Inter Sarkari Result: यूपी बोर्ड के 12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा पास करने के बाद सबसे बड़ी चुनौती होती है किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन लें। लेकिन समझ में नहीं आता है कि कहां एडमिशन लें। UPMSP 12th Result 2026 Link ऐसे में आज हम आपके लिए यूपी के कुछ बेहतरीन इंजीनियरिंग, मेडिकल व अन्य सरकारी कॉलेज की लिस्ट लेकर आए हैं, जहां आप एडमिशन लेकर अपना भविष्य संवार सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के टॉप 5 सरकारी कॉलेज
1. बनारस हिन्दू विश्वविद्याल (BHU)
12वीं के बाद एडमिशन के लिए Banaras Hindu University एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। यहां 190 से ज्यादा कोर्स और 35 से अधिक फैकल्टी उपलब्ध हैं, जिससे छात्रों को विभिन्न विषयों में पढ़ाई का मौका मिलता है। विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम भी शुरू किया है, जिसमें “ऑनर्स विद रिसर्च” जैसे विशेष विकल्प शामिल हैं। बीएचयू का प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी मजबूत है। यहां पढ़ाई करने से छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के साथ-साथ समृद्ध सांस्कृतिक माहौल का अनुभव मिलता है।
2. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU)
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) 12वीं के बाद प्रवेश के लिए एक अच्छा विकल्प है। यहां बीए, बीएससी, बीकॉम सहित कई अंडरग्रेजुएट कोर्स उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय का जीवंत कैंपस और सांस्कृतिक माहौल छात्रों को एक अलग अनुभव देता है। एएमयू की वैश्विक पहचान और अनुभवी फैकल्टी इसे और आकर्षक बनाती है। इसके अलावा, यहां ड्रामा और संगीत जैसे सह-पाठ्यक्रम भी छात्रों के समग्र विकास में मदद करते हैं।
3. लखनऊ विश्वविद्यालय (LU)
लखनऊ विश्वविद्यालय 12वीं के बाद एडमिशन के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां 150 से अधिक कोर्स उपलब्ध हैं, जो कला, विज्ञान, वाणिज्य, कानून, प्रबंधन और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों को कवर करते हैं। प्रवेश प्रक्रिया यूजीईटी (UGET) और अन्य प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से होती है, जिससे छात्रों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर किया जाता है।
4. इलाहाबाद विश्वविद्यालय (AU)
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (AU) भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। इसे ‘पूर्व का ऑक्सफोर्ड’ भी कहा जाता है। यहां आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, लॉ और मैनेजमेंट जैसे कई क्षेत्रों में स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रम उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण, अनुभवी शिक्षक और मजबूत शोध सुविधाएं छात्रों को बेहतर सीखने का अवसर देती हैं।
5. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU)
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (डॉ. बी.आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय) 12वीं के बाद पढ़ाई के लिए एक अच्छा विकल्प है। यहां कला, विज्ञान, वाणिज्य, कानून और प्रबंधन जैसे विषयों में विभिन्न कोर्स उपलब्ध हैं। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और अनुभवी फैकल्टी के कारण छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलती है।
आजकल कई विश्वविद्यालयों में Common University Entrance Test (CUET UG) के माध्यम से एडमिशन दिया जा रहा है, इसलिए छात्रों को इस परीक्षा की तैयारी जरूर करनी चाहिए। आवेदन करने से पहले संबंधित विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तिथियां और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ले लें। आमतौर पर 12वीं में 50% या उससे अधिक अंक जरूरी होते हैं, हालांकि यह कोर्स और कॉलेज के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), BHU: देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है, जो पहले Banaras Hindu University का हिस्सा था। यहां बीटेक में प्रवेश Joint Entrance Examination Advanced (JEE Advanced) के माध्यम से होता है। संस्थान का शैक्षणिक स्तर और प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी मजबूत है।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में एडमिशन जेईई परीक्षा के जरिए होता है। यहां से बीटेक करने वाले छात्रों को अच्छी कंपनियों में नौकरी के अवसर मिलते हैं। साथ ही, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की सुविधा भी उपलब्ध है। एनआईआरएफ 2022 में इंजीनियरिंग कैटेगरी में एएमयू को 37वीं रैंक प्राप्त हुई थी।
MNNIT इलाहाबाद : इसे देश के टॉप एनआईटी संस्थानों में गिना जाता है और इसे आईआईटी के बराबर प्रतिस्पर्धी माना जाता है। यहां पढ़ने वाले छात्र देश-विदेश की बड़ी कंपनियों में नौकरी हासिल करते हैं। संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और प्लेसमेंट काफी प्रभावशाली है। एनआईआरएफ 2022 में इसे 21वीं रैंक मिली थी।
बेस्ट मेडिकल कॉलेज
अगर आप भी नीट की तैयारी कर रहे हैं और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट के बाद उत्तर प्रदेश के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं तो हम आपको यूपी के बेस्ट कॉलेज के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGIMS), लखनऊ
2. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी
3. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ
4. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़




साइन इन