us president donald trump s daughter tiffany at the taj mahal heard the love story of shah jahan and mumtaz from guide ताज में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, गाइड से सुनी शाहजहां-मुमताज की प्रेम कहानी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ताज में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, गाइड से सुनी शाहजहां-मुमताज की प्रेम कहानी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप का चार्टर्ड विमान शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरा। यहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका काफिला सीधे ताजमहल के लिए रवाना हुआ। रास्ते में मौजूद स्थानीय लोगों और पर्यटकों का उन्होंने हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया।

Sun, 31 May 2026 12:27 PMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, आगरा
share
ताज में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, गाइड से सुनी शाहजहां-मुमताज की प्रेम कहानी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को अपने पति माइकल बूलोस के साथ ताजनगरी पहुंचीं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में अंतिम समय पर बदलाव करते हुए उन्होंने खेरिया हवाई अड्डे से सीधे ताजमहल का रुख किया। करीब एक घंटे तक उन्होंने विश्व धरोहर ताज का भ्रमण किया और इसकी भव्यता को करीब से निहारा।

शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे उनका चार्टर्ड विमान खेरिया हवाई अड्डे पर उतरा। यहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका काफिला सीधे ताजमहल के लिए रवाना हुआ। स्मारक परिसर में प्रवेश के लिए उन्होंने गोल्फ कार्ट का उपयोग किया। रास्ते में मौजूद स्थानीय लोगों और पर्यटकों का उन्होंने हाथ जोड़कर भारतीय परंपरा के अनुसार अभिवादन भी किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप की बेटी-दामाद ने ताजमहल देखा, फोटो सेशन कराया; नक्काशी देख टिफनी भी चौंकी

इस दौरान भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी उनके साथ मौजूद रहे। ताजमहल के मुख्य प्रांगण में पहुंचते ही टिफनी इसकी अद्भुत वास्तुकला और मुख्य गुंबद पर की गई बारीक पच्चीकारी को देखकर प्रभावित नजर आईं। उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकृत गाइड रमेश दीवान से ताजमहल के निर्माण, उसके इतिहास और शाहजहां-मुमताज की प्रेम कहानी के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

भ्रमण के दौरान टिफनी ने विशेष रूप से यह जानने में रुचि दिखाई कि इतने विशाल और बेदाग सफेद संगमरमर को उस दौर में कहां से लाया गया था तथा इतनी जटिल नक्काशी को कैसे अंजाम दिया गया। गाइड ने बताया कि मुख्य संरचना में प्रयुक्त मकराना संगमरमर भारत का है, जबकि जड़ाऊ नक्काशी में इस्तेमाल कई बहुमूल्य और रंगीन पत्थर अफ्रीका, यमन और अन्य एशियाई देशों से मंगाए गए थे। यह जानकारी सुनकर उन्होंने भारतीय शिल्पकारों और प्राचीन कारीगरी की सराहना की। उनके दौरे के दौरान ताजमहल का कोई भी प्रवेश द्वार बंद नहीं किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, अस्पतालों में जाल; हैरान रह जाएंगे आप
ये भी पढ़ें:यूपी में बड़े पैमाने पर तबादले, 26 ARTO, 6 आबकारी उपायुक्त और 30 BSA इधर से उधर
ये भी पढ़ें:डीएम की रिपोर्ट पर बड़ा ऐक्शन, युवाओं के भविष्य से खेलने वाले 6 सेंटर ब्लैकलिस्ट

डायना बेंच पर बिताए यादगार पल फिर जैसलमेर के लिए हुईं रवाना

स्मारक के मध्य भाग में पहुंचकर टिफनी ट्रंप और माइकल बूलोस प्रसिद्ध डायना बेंच तक गए। यहां दोनों ने अलग-अलग अंदाज में तस्वीरें खिंचवाईं। टिफनी चमकीले नारंगी रंग की लंबी समर ड्रेस में नजर आईं, जबकि माइकल कैजुअल टी-शर्ट और ट्राउजर में दिखे। धूप से बचाव के लिए दोनों ने चश्मा पहन रखा था। मुख्य फोटोशूट के बाद उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मियों और निजी स्टाफ के साथ भी समूह चित्र खिंचवाए। ताजमहल भ्रमण के बाद उनका काफिला स्मारक के निकट स्थित एक सात सितारा होटल पहुंचा, जहां उन्होंने कुछ समय विश्राम किया और दोपहर का भोजन किया। होटल की बालकनी और कमरे से भी उन्होंने ताजमहल का नजारा देखा। इसके बाद दोनों राजस्थान के जैसलमेर के लिए रवाना हो गए। हालांकि प्रशासन ने इस यात्रा को पूरी तरह निजी बताया है, लेकिन ट्रंप परिवार की सदस्य की अचानक आगरा यात्रा ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच खासा उत्साह और उत्सुकता पैदा कर दी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।