UP Weather Varanasi and Gorakhpur Many districts will experience rain and strong winds from today UP Weather: यूपी के मौसम में सुधार नहीं, वाराणसी-गोरखपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी के मौसम में सुधार नहीं, वाराणसी-गोरखपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी में आज सेकई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। दो नए विक्षोभों के कारण पूरे प्रदेश में पॉकेट क्लाउड रहेंगे जो 31 मार्च तक कहीं न कहीं बरसते रहेंगे। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

Fri, 27 March 2026 06:27 AMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, कानपुर
share
UP Weather: यूपी के मौसम में सुधार नहीं, वाराणसी-गोरखपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

UP Weather: यूपी में आज से कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं यह बूंदाबांदी तक सीमित रहेगी। दो नए विक्षोभों के कारण पूरे प्रदेश में पॉकेट क्लाउड रहेंगे जो 31 मार्च तक कहीं न कहीं बरसते रहेंगे। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगे। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

बुधवार की रात पाकिस्तान की ओर से आने वाले पहले विक्षोभ ने दस्तक दे दी। परिणामस्वरूप कुछ जगहों पर गुरुवार सुबह गरज चमक के साथ बारिश हुई। इसका प्रभाव शुक्रवार को कई राज्यों तक पहुंच जाएगा। अलग-अलग कारणों से उत्तर पश्चिमी व पूर्वी भागों में बारिश की संभावना 31 मार्च तक बनी रहेगी। दूसरा नया विक्षोभ 28 मार्च की रात में आएगा। यह मध्य पाकिस्तान की ओर से आएगा। इसका दायरा भी व्यापक होगा। जहां तक उत्तर प्रदेश का सवाल है तो यहां 26 से 31 मार्च (28 मार्च को छोड़कर) पॉकेट बादलों की आवाजाही अधिक रहेगी। इससे पॉकेट रेन की संभावना है। पूरे प्रदेश में यही स्थिति रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश संभव है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, 40 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं

इन राज्यों में भी बारिश

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, विक्षोभों का असर बिहार, पश्चिमी यूपी समेत पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व अन्य राज्यों में अधिक पड़ेगा। कानपुर में पॉकेट क्लाउड से बूंदाबांदी की संभावना है लेकिन पॉकेट क्लॉउड होने से कभी भी कहीं भी बारिश हो सकती है।

यूपी के इन जिलों में यलो अलर्ट

यूपी के सहारनपुर, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली, ललितपुर, झांसी, महोबा, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, बस्ती, अंबेडकरनगर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, भदोही, वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली और प्रयागराज समेत आसपास के अन्य जिलों में झमाझम बारिश की संभावना है। साथ ही 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट; जानिए कब से बिगड़ने वाला है मौसम

36 डिग्री तक पहुंचा कानपुर का पारा

गुरुवार को कानपुर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री से बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस हो गया। पिछले 24 घंटों में 2.1 डिग्री की वृद्धि हुई। यह सीजन का सर्वाधिक तापमान है। 20 मार्च को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस हो गया था। इसके बाद से लगातार बढ़ते हुए यह 36 डिग्री पर आ गया जो सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक है। इसके विपरीत न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। बादलों के छटने से दिन का पारा चढ़ा तो रात का गिर गया। तापमान 16 से 15 डिग्री पर आ गया। हवा की रफ्तार में भी वृद्धि दर्ज की गई। यह अधिकतम 12 किमी प्रति घंटा तक पहुंची। अधिकतम तापमान में वृद्धि से अधिकतम नमी 78 और न्यूनतम 21 फीसदी तक पहुंच गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेमौसम बारिश से नुकसान पर न हों परेशान, ऐसे मिलेगा पीएम फसल बीमा का मुआवजा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।