UP Weather Today IMD Forecast Heavy rain Hail Storm winds 10 degree temperature Decrease UP Weather: 10 डिग्री पारा गिरा, आज फिर आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: 10 डिग्री पारा गिरा, आज फिर आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के असर से लखनऊ में लगातार दूसरे दिन तेज हवा के साथ बारिश हुई। देर शाम कई जगह ओले भी गिरे। नम और हल्की ठंडी हवा से दिन का तापमान बुधवार को धड़ाम हो गया। यह सामान्य से 10.2 डिग्री कम 27.0 दर्ज किया गया।

Thu, 9 April 2026 06:45 AMSrishti Kunj प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
UP Weather: 10 डिग्री पारा गिरा, आज फिर आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के असर से लखनऊ में लगातार दूसरे दिन तेज हवा के साथ बारिश हुई। देर शाम कई जगह ओले भी गिरे। नम और हल्की ठंडी हवा से दिन का तापमान बुधवार को धड़ाम हो गया। यह सामान्य से 10.2 डिग्री कम 27.0 दर्ज किया गया। इसके पूर्व पिछले वर्ष 10 अप्रैल को अधिकत तापमान 25.9 दर्ज किया गया था जो 42 साल में सबसे कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से मामूली रूप से कम 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी में सुबह से लेकर दोपहर बाद तक बादल छाए रहे और हवा की रफ्तार 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। शाम साढ़े छह बजे तेज हवा के साथ वर्षा शुरू हुई। कुछ देर बाद देर शाम फिर जोरदार वर्षा कई इलाकों में हुई। इस दौरान निगोहां समेत रायबरेली रोड के आसपास ओले भी गिरे। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार मध्य क्षोभमंडल में उत्तरी पूर्वी पाकिस्तान-अफगानिस्तान के आस-पास हवा की चक्रवाती स्थिति है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अतीक अहमद जैसा हाल होगा; शंकराचार्य को मिली जान से मारने की धमकी

इस सिस्टम से एक ट्रफलाइन निचले क्षोभमंडल में उत्तर पूर्वी राजस्थान, उत्तरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरणों को जोड़ रही है। इस वजह से मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ काफी तकतवर है। आंधी बारिश का सिलसिला लखनऊ में गुरुवार को भी जारी रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान मौसम विभाग ने 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने और गरज चमक के साथ बारिश के बीच बिजली गिरने का यलो अलर्ट भी जारी किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति पर केस दर्ज कराने से आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप नहीं बनता: हाईकोर्ट

प्रदेश के जिलों में लुढ़का तापमान

प्रदेश के कई हिस्से में बारिश से पारा लुढ़क गया। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार बिजनौर के नजीबाबाद में दिन का तापमान सामान्य से 11.6 डिग्री कम 22.2 दर्ज किया गया। गोरखपुर में तापमान 11.2 डिग्री नीचे 25.5, इटावा में सामान्य से 10.7 कम 27.0, कानपुर में पारा छह डिग्री तक गिरा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 24 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है।

विकास खंड कार्यालय में तीन दिनों से काम ठप

माल विकास खंड कार्यालय में पिछले तीन दिनों से मुख्य बिजली केबल जली हुई है। इससे कार्यालय के कंप्यूटर और अन्य उपकरण शोपीस बने हुए हैं। ग्राम प्रधानों को बिल फीडिंग और अन्य डिजिटल कार्यों में भारी समस्या हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नौवीं की छात्रा से अलग-अलग जगह 10 लोगों बनाएं संबंध, होटल संचालक समेत 4 गिरफ्तार

देर रात भड़का कारोबारियों का गुस्सा

बिजली संकट से त्रस्त राजाजीपुरम ई-ब्लॉक मार्केट के कारोबारियों ने बुधवार रात करीब 11 बजे राजाजीपुरम उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। नाराज व्यापारियों ने कहा कि सुबह 11 बजे से कई दुकानों की बिजली गुल है। उपकेंद्र से लेकर टोल फ्री 1912 पर शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नाराज व्यापारी ऋषभ गुप्ता, अभय पांडेय, राम कुमार, संजय रस्तोगी ने बताया कि जूनियर इंजीनियर, एसडीओे, एक्सईएन को कई बार फोन किया गया, लेकिन बात नहीं हुई। बिजली न आने से कारोबार चौपट हो गया। वहीं एसएसओ गिरिजा शंकर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद लाइनमैन को भेज दिया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।