UP Weather Report Today Temperature Decrease due to rain morning Night Sunny Days UP Weather: आंधी-बारिश के बाद लुढ़का सुबह और रात का पारा, दिन में चिलचिलाती धूप ने छुड़ाया पसीना, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: आंधी-बारिश के बाद लुढ़का सुबह और रात का पारा, दिन में चिलचिलाती धूप ने छुड़ाया पसीना

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से यूपी के कई जिलों में चार दिनों से तापमान सामान्य है। मंगलवार को आंधी और बारिश के बाद बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा और गर्म हवाएं भी नहीं चली, पर चिलचिलाती धूप ने राहगीरों का पसीना छुड़ा दिया।

Thu, 7 May 2026 07:02 AMSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
UP Weather: आंधी-बारिश के बाद लुढ़का सुबह और रात का पारा, दिन में चिलचिलाती धूप ने छुड़ाया पसीना

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से यूपी के कई जिलों में चार दिनों से तापमान सामान्य है। मंगलवार को आंधी और बारिश के बाद बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा और गर्म हवाएं भी नहीं चली, पर चिलचिलाती धूप ने राहगीरों का पसीना छुड़ा दिया। जबकि रात में 20.5 डिग्री पारे से हलकी ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक दस मई तक तापमान सामान्य रहने का पूर्वानुमान है।

यूपी के कई शहरों में अप्रैल माह भर 40 डिग्री से ऊपर के तापमान के बीच रिकार्ड गर्मी का सामना किया, लेकिन एक मई से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ने लोगों गर्मी से बड़ी राहत दी। तेज आंधी, बादल और बारिश की वजह से तापमान मई माह में रिकार्ड 32 डिग्री तक नीचे चला गया। बुधवार को एक बार फिर सुबह से चिलचिलाती धूप ने लोगों को डराया। पूरे दिन मौसम साफ रहा और तेज धूप की वजह से राहगीरों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ यूरिन के सैंपल से कैंसर की पहचान, BHU के वैज्ञानिकों ने खोजा बायोमार्कर

हालांकि दोपहर में लू के गर्म थपेड़ों से बचत रही। उत्तर पश्चिम से आ रही रही हवाएं ज्यादा गर्म न होने की वजह से ज्यादा गर्मी का एहसास नहीं हुआ। दोपहर के समय स्कूली छात्र-छात्राओं को घर जाते समय तेज धूप में हालत खराब रही। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम पर्यवेक्षक डॉ.दिनेश शाह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.5 डिग्री दर्ज किया गया है। यह सामान्य से कम रहा। मौसम में 35 प्रतिशत नमी होने से गर्म हवाओं से बचत रही। एक या दो किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम हवा चलती रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बरेली से हल्द्वानी तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे; मुरादाबाद से भी जोड़ने की योजना

आकाशीय बिजली गिरने से वृद्व की मौत

बांदा में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई। भैंस बाल बाल बच गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव निवासी इद्रजीत ने बताया कि उसका 72वर्षीय पिता जुग्गा वर्मा पुत्र मंगल वर्मा मंगलवार को वह खेत में मवशी चरा रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सात फेरों से पहले मंडप में पहुंचीं दो दुल्हनें, दिनभर पंचायत, रात में लौटी बारात

तभी तेज बारिस होने लगी भीगने से बचने के लिए वह एक पेड़ तले खाड़ा हो गया। इसी बीच तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर जाने से उसकी मौत हो गई। बारिस बंद होने के बाद मौके पर पहुंचे घरवालो ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने मौका मुआयना किया। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र छोड़ गया है। मृतक की पत्नी सहोद्रा की दो वर्ष पहले बीमारी से मौत कहो गई थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।