UP Weather Report Today Loo Heatwave Alert with humidity Temperature increase UP Weather: यूपी में दो दिन के लिए लू-गर्मी का अलर्ट, उमस के साथ बढ़ा तापमान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में दो दिन के लिए लू-गर्मी का अलर्ट, उमस के साथ बढ़ा तापमान

मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में तेज धूप और तपिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। शनिवार को अधिकतम तापमान फिर बढ़ गया। मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में इसके 45 डिग्री सेल्सियस से उपर जाने का पूर्वानुमान जताया है।

Mon, 18 May 2026 06:55 AMSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, मौसम
share
UP Weather: यूपी में दो दिन के लिए लू-गर्मी का अलर्ट, उमस के साथ बढ़ा तापमान

मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में तेज धूप और तपिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। शनिवार को अधिकतम तापमान फिर बढ़ गया। मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में इसके 45 डिग्री सेल्सियस से उपर जाने का पूर्वानुमान जताया है। फिलहाल रविवार को दिन का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। तापमान की वृद्धि पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।

हवा में नमी की मात्रा में कमी आने से लोगों को तेज धूप के कारण जलन महसूस हुई। इससे तापमान की तीव्रता वास्तविक तापमान से कहीं अधिक रही। पुरवा हवा की गति भी मंद होकर पूरे दिन करीब 2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि अगले पांच-छह दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। 22 मई तक दिन का औसतन चार से पांच डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है। रात का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक सुधरने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंचायत चुनाव, कैशलेस इलाज, लखनऊ-आगरा मेट्रो, योगी कैबिनेट एजेंडे में क्या-क्या

रविवार की सुबह से ही धूप खिली रही। इसके असर से दिन में हवा में नमी की मात्रा में तेजी से कमी आई और धूप की तपिश वास्तविक प्रभाव से कहीं अधिक महसूस हुई। इधर, मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान के और अधिक बढ़ने और नमी में कमी आने की आशंका जताई है। इससे फिर त्वचा झुलसाने वाली गर्मी का दौर शुरू हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओबीसी आयोग गठन से यूपी पंचायत चुनाव का रास्ता होगा साफ? क्या-क्या बाधाएं?

मौसम विभाग का कहना है कि जेट स्ट्रीम उत्तर की ओर मुड़ रही है। इससे हाई प्रेशर रिज बन रहा है, जो अधिक तापमान का कारण बन रहा है। कहा कि अगले दो-तीन दिनों तक आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। इससे हवा में नमी की मात्रा तेजी से कम होगी। इससे झुलसाने वाली गर्मी महसूस हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बक्से में युवती का सिर कटा शव, बैग में हाथ-पैर, लखनऊ पहुंची ट्रेन में मिली लाश

कभी धूप-कभी बादल

कभी तेज धूप तो कभी बादल छाने से मौसम को लेकर यहां के लोग परेशान हैं । पिछले कई दिनों से रात को तेज हवा के साथ बारिश हो रही थी। दूसरी ओर दिन को तेज धूप व उसम लोगों को परेशान कर रहा है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। सूरज के सख्त तेवर से इन दिनों गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। अभी जून महीने आना बाकी है । अभी से भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।