UP Weather Report Today IMD Predicts Early Summer with Temperature Increase hot sunny day UP Weather: फरवरी में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, तेजी से बढ़ रहा तापमान 33 डिग्री के पार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: फरवरी में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, तेजी से बढ़ रहा तापमान 33 डिग्री के पार

यूपी में गर्मी फरवरी में ही पसीना छुड़ाने लगी है। शुक्रवार को दिन का तापमान 33 डिग्री को पार कर गया। मार्च से पहले ही एयर कंडीशनर चलने लगे हैं। रात को भी पंखा चलाने की जरूरत पड़ रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Sat, 28 Feb 2026 06:48 AMSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
UP Weather: फरवरी में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, तेजी से बढ़ रहा तापमान 33 डिग्री के पार

UP Weather: यूपी में गर्मी फरवरी में ही पसीना छुड़ाने लगी है। शुक्रवार को दिन का तापमान 33 डिग्री को पार कर गया। मार्च से पहले ही एयर कंडीशनर चलने लगे हैं। रात को भी पंखा चलाने की जरूरत पड़ रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोपहर में आसमान साफ रहने से गर्म हवाएं भी चलीं। इधर, रात का तापमान भी सामान्य से 0.1 डिग्री बढ़कर 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे बंद स्थानों में गर्मी बढ़ गई है।

दोपहर में तेज धूप के कारण दीवारें और छतों के तपने के कारण गर्मी असर करने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक एक से तीन मार्च तक धूल भरी सतही हवाएं चलेंगी। इस दौरान तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जबकि चार मार्च से तापमान में अधिक बढ़ोत्तरी की शुरूआत हो जाएगा। मार्च के पहले सप्ताह में तापमान 35 डिग्री या इससे भी अधिक हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थाने के बाहर दो लड़कियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, सरेआम किया प्यार का इजहार

मौसम शुष्क होते ही तपिश अपना असर दिखाने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है। वहीं बादलों की आवाजाही भी थम गई है। जिसके चलते शुक्रवार को अधिकतम पारा 33 डिग्री के पार पहुंचा। मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार होली तक इलाके में अधिकतम पारा और बढ़ेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। फरवरी के अंतिम दिनों में ही लोगों को दोहरे मौसम का सामना करना पड़ रहा है। जहाँ दिन के समय सूरज के तीखे तेवर लोगों को पसीने छुड़ा रहे हैं, वहीं रात और सुबह के समय अब भी हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली के मद्देनजर यूपी में इस दिन तक पुलिसवालों की छुट्टियां रद्द, DGP का आदेश

मार्च की शुरुआत में बढ़ेगा पारा

दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखा जा रहा है। दिन और रात के तापमान में करीब 18 डिग्री के इस भारी अंतर के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोग अब गर्म कपड़ों को छोड़कर सूती और हल्के कपड़े पहनने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी और मार्च की शुरुआत में तापमान 34 डिग्री के आंकड़े को छू सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विधायक उमाशंकर सिंह के यहां से अब तक नौ करोड़ जब्त, छिपी अलमारियों में मिला कैश

तापमान में आ रहे इस उतार-चढ़ाव को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोग ठंडे और गर्म वातावरण के बीच संतुलन बनाए रखें। हिमालय क्षेत्र में आगामी दो मार्च से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो में रहा है। इस दौरान फिर से बादलों की मौजूदगी बढ़ सकती है। हालांकि अगले तीन दिन मौसम साफ रहने एवं तापमान में उछाल देखने को मिलेगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।