UP Weather report Today IMD Predicts 7 degrees Temperature Decrease After Heavy Rain Storm UP Weather: आंधी-तूफान और बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, तापमान 7.8 डिग्री गिरा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: आंधी-तूफान और बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, तापमान 7.8 डिग्री गिरा

यूपी में मौसम ने गुरुवार को शाम के बाद फिर करवट बदली और रात साढ़े नौ बजे के करीब तेज आंधी आई। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रही। कुछ ही मिनटों में बारिश शुरू हो गई।

Fri, 1 May 2026 06:29 AMSrishti Kunj प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
UP Weather: आंधी-तूफान और बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, तापमान 7.8 डिग्री गिरा

यूपी में मौसम ने गुरुवार को शाम के बाद फिर करवट बदली और रात साढ़े नौ बजे के करीब तेज आंधी आई। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रही। कुछ ही मिनटों में बारिश शुरू हो गई। कई शहरों के अधिसंख्य इलाकों में रात 11 बजे तक बारिश का सिलसिला चला। वहीं, इससे पहले मौसम के बदले मिजाज से दिन का तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री तक नीचे आ गया। यह 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रात का पारा भी सामान्य से थोड़ा नीचे 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी में आईएमडी लखनऊ के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं और स्थानीय वायुमंडलीय परिवर्तन की वजह से यह स्थिति बनी है। इसका प्रभाव शुक्रवार की सुबह तक बना रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में भी बादलों की आवाजाही रहेगी उसके बाद आसमान साफ हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:श्रमिकों को दोपहर में 5 घंटे आराम, हेल्पलाइन, योगी सरकार ने दी बड़ी राहत

तीन दिन बाद फिर बदली बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी होने वाला है। ऐसे में शनिवार और रविवार थोड़ा तापमान बढ़ सकता है। इसके बाद मंगलवार-सोमवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर तपिश का सिलसिला तोड़ेगा। इस दौरान आंधी, बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

तेज बारिश ने दी बांदा को राहत

बांदा जनपद में बुधवार की रात बादल गर्मी से छटपटा रहे जिलेवासियों के लिए राहत लेकर आए। रात में तो सिर्फ बूंदाबादी हुई और तेज हवाएं चलीं, पर दूसरे दिन गुरुवार को जनपद के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। हालांकि जिला मुख्यालय में सिर्फ बादल ही मंडराते रहे। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में पांच से छह डिग्री तक कमी आई। फिर भी दिन में तेज धूप से तपिश रही। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी बूंदाबादी का पूर्वानुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साले की शादी से लौटते वक्त उजड़ गया जीजा का परिवार, घर में बची सिर्फ एक बेटी

जनपद में 21 अप्रैल से रिकार्ड तोड़ गर्मी शुरू हुई तो सप्ताह भर अंगारे बरसते रहे। देश व प्रदेश में बांदा सबसे ज्यादा गर्म जिलों में शामिल हुआ। अधिकतम पारा 47.6 और न्यूनतम 32 डिग्री तक पहुंचा तो लोग गर्मी से कराह उठे। बुधवार रात आसमान में बादल छाए और रात 12 बजे बूंदाबादी हुई। गुरुवार सुबह सात बजे से फिर चिलचिलाती धूप निकली, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद जहां जनपद मुख्यालय में काले घने बादल छाए रहे। वहीं बबेरू, तिदंवारी और पैलानी क्षेत्र में तेज बारिश हुई। गलियों में पानी भर गया। बारिश व बादल छाने के बाद बढ़ते तापमान से काफी राहत मिली।

अधिकतम व न्यूनतम तापमान करीब पांच से छह डिग्री तक नीचे आ गया। दिन में लू की जगह ठंड हवाएं चलीं तो बाजार से लेकर सड़कों तक पहले की तरह चहल-पहल बढ़ी। फुटपाथ की दुकानें भी गुलजार नजर आईं। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ.दिनेश शाह ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई है। शुक्रवार को भी आंशिक बादल छाए रहने और कहीं बूंदाबादी तो कहीं गरज व चमक के साथ तेज वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेडरूम में पत्नी ने लगाए खुफिया कैमरे, इंजीनियर पति की गंदी हरकतें देख उड़े होश
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।