बेडरूम में पत्नी ने लगाए खुफिया कैमरे, इंजीनियर पति की गंदी हरकतें देख उड़े होश
यूपी के मैनपुरी में शारीरिक संबंध बनाने से भाग रहे पति से परेशान होकर पत्नी ने ऐसी जासूसी की जिसका रिजल्ट देख उसके होश उड़ गए। पत्नी ने अपने ही घर में खुफिया कैमरे लगवा दिए। इसमें पति की गंदी हरकतें कैद हो गईं।

UP News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हाई-प्रोफाइल शादी बेहद दर्दनाक और शर्मनाक मोड़ पर पहुंच गई है। आईआईटी (IIT) से एमटेक और मुंबई की बड़ी कंपनी में ढाई लाख रुपये महीने की सैलरी पाने वाला पति अपनी पत्नी से शारीरिक संबंध नहीं बना रहा था। पति के दूरी बनाने से परेशान पत्नी ने बेडरूम समेत फ्लैट में खुफिया कैमरे लगवा दिए। जब इसकी फुटेज देखी तो आंखें फटी की फटी रह गईं। इंजीनियर पति की शर्मनाक हरकतें देख पत्नी ही नहीं परिवार के अन्य लोगों के भी होश उड़ गए। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस को वीडियो फुटेज के साथ ही तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंजीनियर पति एटा के अवागढ़ के रहने वाला है। इस समय पत्नी के साथ आगरा में रह रहा है।
1 करोड़ की शादी और फिर धोखे का खेल
मैनपुरी की रहने वाली पीड़िता की शादी फरवरी 2024 में एटा निवासी शिवम गुप्ता के साथ हुई थी। पिता ने धूमधाम से बेटी की विदाई की और शादी में करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए। शिवम मुंबई की एक कंपनी में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर है। शादी के बाद दोनों आगरा के एक लग्जरी अपार्टमेंट में रहने लगे।
बेडरूम के कैमरों ने खोली पोल
शादी के कई महीनों बाद भी शिवम अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध नहीं बना रहा था और न ही पति जैसा व्यवहार करता था। पति की बेरुखी और संदिग्ध आचरण से परेशान होकर पत्नी ने फ्लैट में कई खुफिया कैमरे लगवा दिए। कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो फुटेज पत्नी के लिए सबसे बड़ा सदमा लेकर आई। पति अलग अलग फुटेज में अलग अलग लड़कों के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दिया। पत्नी के अनुसार पति पैसा देकर लड़कों को घर बुलाता और उनके साथ कुकर्म करता था।
विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी
जब पत्नी ने इस घिनौने कृत्य का विरोध किया तो इंजीनियर पति ने अपनी असलियत छिपाने के लिए उसे जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। पत्नी का आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। यही नहीं, 50 लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे।
ससुरालियों की प्रताड़ना बढ़ गई तो पत्नी मैनपुरी कोतवाली पहुंची और पति के खिलाफ सबूतों के साथ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी शिवम गुप्ता के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।




साइन इन