horror killing three brothers beat their sister to death lover escapes in a half dead condition to save his life हॉरर कीलिंग : तीन भाइयों ने बहन को पीटकर मार डाला, प्रेमी ने अधमरी हालत में भागकर बचाई जान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हॉरर कीलिंग : तीन भाइयों ने बहन को पीटकर मार डाला, प्रेमी ने अधमरी हालत में भागकर बचाई जान

रात में एक भाई ने अपनी बहन को युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उसने अपने दो और भाइयों को बुला लिया। दोनों को कमरे में बंद कर तीनों भाइयों ने बाइक के शॉकर की रॉड से पीटना शुरू कर दिया। इसमें बहन की मौके पर ही मौत हो गई। मारपीट से अधमरा हुए युवक ने भागकर जान बचाई।

Sun, 19 April 2026 08:55 AMAjay Singh संवाददाता, पनियरा (महराजगंज)
share
हॉरर कीलिंग : तीन भाइयों ने बहन को पीटकर मार डाला, प्रेमी ने अधमरी हालत में भागकर बचाई जान

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के अंदर अपनी बहन को प्रेमी के साथ देख तीन भाइयों ने उसे लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटकर मार डाला। वहीं युवक अधमरी हालत में जान बचाकर भाग निकला। बहन के शव को भाइयों ने पिकअप से गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना क्षेत्र में ले जाकर जला दिया। पुलिस ने तीनों भाइयों को शनिवार को हिरासत में ले लिया, जिनमें 15 साल का एक बाल अपचारी है।

घटना गुरुवार रात की है। बताया जा रहा है कि गांव का ही एक युवक युवती से प्रेम करता था। गुरुवार की रात वह युवती से मिलने उसके घर चला गया। उस समय युवती की मां और भाई रिश्तेदारी में गए थे। रात में रिश्तेदारी से लौटने के बाद एक भाई ने बहन को युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख अपने दो और भाइयों को बुला लिया। इसके बाद दोनों को कमरे में बंद कर बाइक के शॉकर की रॉड से पीटना शुरू कर दिया। इसमें बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मारपीट से अधमरा हुआ युवक जान बचाकर भाग निकला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड से बदलने पर तत्काल रोक, पहले होगी ये जांच

अगली सुबह शुक्रवार को तीनों भाई, बहन का शव पिकअप में लादकर उसे गोरखपुर जिले के थाना सहजनवा क्षेत्र के सिसई घाट ले गए। बिना किसी को बताए शव को जला दिया। पहले मामले में मारपीट-धमकी का केस दर्ज हुआ था। एसपी तक मामला पहुंचा तो उन्होंने तह तक जाने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस की जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ। मामला सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई।

घटना के बाद जला दिया खून से लथपथ कपड़ा

शनिवार को पुलिस की फोरेंसिक टीम बुलाई गई। सीओ सदर अंकुर कुमार गौतम और पनियरा थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। टीम ने साक्ष्य एकत्र किया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद युवती के भाई ने अपने घर की साफ-सफाई की। खून से लथपथ कपड़े को जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। गांव में पुलिस तैनात है। इस घटना की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में प्रतिबंधित गेमिंग ऐप का क्लोन बनाकर सौ करोड़ की ठगी, गैंग का पर्दाफाश
ये भी पढ़ें:यूपी में प्रेमी-प्रेमिका का सुसाइड, लड़की की 20 अप्रैल को होनी थी शादी
ये भी पढ़ें:यूपी में ठगी की 74 शाखाएं चला रहा दुबई में बैठा सरगना,एक ब्रांच में 8 से 9 सदस्य

क्या बोली पुलिस

महराजगंज के एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। मुकदमे में हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा बढ़ाई गई है। मामले की जांच गंभीरता के साथ की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त बाइक के शॉकर की रॉड भी पुलिस ने बरामद कर ली है। मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।