UP Weather Report Today IMD Forecast El nino Effect begins Temperature increase with heatwave UP Weather: अलनीनो का असर शुरू; बारिश होगी कम, तेज धूप से पारा 39 के पार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: अलनीनो का असर शुरू; बारिश होगी कम, तेज धूप से पारा 39 के पार

यूपी में मौसम ने अचानक तेवर बदल लिए हैं। बुधवार को पांचवें पश्चिमी विक्षोभ और तेज धूप के कारण तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

Thu, 16 April 2026 06:11 AMSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
UP Weather: अलनीनो का असर शुरू; बारिश होगी कम, तेज धूप से पारा 39 के पार

यूपी में मौसम ने अचानक तेवर बदल लिए हैं। बुधवार को पांचवें पश्चिमी विक्षोभ और तेज धूप के कारण तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 22.6 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो बीते दिनों की तुलना में करीब तीन डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों में हीट वेव चलने की संभावना जताई है।

दिनभर तेज धूप और शुष्क हवाओं ने लोगों को परेशान किया। हवा की रफ्तार 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जिससे नमी का स्तर भी प्रभावित हुआ। अधिकतम आर्द्रता 65 प्रतिशत और न्यूनतम 17 से 21 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। चढ़ते पारे की वजह से बिजली की मांग में तेज इजाफा दर्ज किया जा रहा है। अधिकतम मांग होने के बाद लोकल फॉल्ट में बढ़ोतरी दर्ज होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मदरसा शिक्षकों के वीआरएस पर घमासान, NHRC ने अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक को किया समन

अलनीनो का प्रभाव धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगा

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार प्रदेश में अल नीनो का प्रभाव धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगा है। अल नीनो एक समुद्री प्रक्रिया है, जिसमें समुद्र के जल तापमान में बदलाव से मौसम पर व्यापक असर पड़ता है। इसके कारण गर्मी लंबी और अधिक तीव्र हो सकती है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा के अनुसार, अभी एक-दो दिन तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन इसके बाद तेजी से पारा चढ़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा हिंसा में बाहरी तत्व शामिल, गिरफ्तार 66 में से 45 श्रमिक नहीं, बड़े खुलासे

उन्होंने बताया कि अल नीनो के चलते इस बार हीट वेव अपने चरम पर रहने की संभावना है। साथ ही मानसून के दौरान सामान्य से कम बारिश होने के भी संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से हल्की नमी मिलने के कारण धूप कुछ हद तक राहत दे रही है, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक झुलसाने वाली हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रेनों में अब यात्रियों को नहीं लगेगा झटका, डिरेल होने की घटनाओं में आएगी कमी

बढ़ने लगी गर्मी

इन दिनों मौसम में बदलाव साफ तौर पर देखा जा रहा है। धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ने लगा है और दिन में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। सुबह और शाम के समय हल्की राहत जरूर मिल रही है, लेकिन दिन के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम के इस बदलाव का असर आम जनजीवन पर भी पड़ने लगा है। चिकित्सकों ने लोगों को धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है, ताकि लू और गर्मी से संबंधित बीमारियों से बचा जा सके।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।