UP Weather Report Today Heavy Storm rains with humidity IMD alert for loo heatwave UP Weather: उमस भरी गर्मी के बीच आंधी-बारिश का कहर, मौसम विभाग ने जारी की लू की चेतावनी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: उमस भरी गर्मी के बीच आंधी-बारिश का कहर, मौसम विभाग ने जारी की लू की चेतावनी

वायुमंडल के निचले क्षोभमंडल में वेस्ट यूपी के ऊपर चक्रवाती परिस्थिति बन गई थी। साथ ही दक्षिण राजस्थान से आ रही पुरवा की मदद मिलने से बुधवार को प्रदेश में 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक आंधी चली। नतीजतन उत्तर प्रदेश में कुदरत का कहर टूट पड़ा था।

Thu, 14 May 2026 06:24 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
UP Weather: उमस भरी गर्मी के बीच आंधी-बारिश का कहर, मौसम विभाग ने जारी की लू की चेतावनी

वायुमंडल के निचले क्षोभमंडल में वेस्ट यूपी के ऊपर चक्रवाती परिस्थिति बन गई थी। साथ ही दक्षिण राजस्थान से आ रही पुरवा की मदद मिलने से बुधवार को प्रदेश में 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक आंधी चली। नतीजतन उत्तर प्रदेश में कुदरत का कहर टूट पड़ा था। दोपहर बाद प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आई भीषण आंधी और बारिश के कारण हुए हादसों में अब तक कुल 72 लोगों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों पेड़, बिजली के खंभे और साइन बोर्ड उखड़ गए, जिससे यातायात और बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

अब थमेगा सिलसिला, गर्मी बढ़ेगी

मौसम विभाग के अनुसार वर्षा के बावजूद यूपी के कई भागों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। नतीजतन बुन्देलखण्ड के बांदा में तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने और प्रदेश के दक्षिणी जिलों में लू की स्थिति होने का पूर्वानुमान है। जहां, मेरठ सहित वेस्ट यूपीं के अधिकांश हिस्सों में बुधवार रात को आंधी-बारिश ने दस्तक दे दी। सुबह के वक्त भी वेस्ट यूपी में 30-60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई। मेरठ में शाम 5.30 बजे तक तीन मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। रात में एकबार फिर से तेज आंधी-बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौके पर जाएं अफसर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आंधी-बारिश से मौतों पर ऐक्शन में योगी

तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन-रात का तापमान क्रमशः 36.8 एवं 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार के सापेक्ष दिन में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई जबकि रात में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। बावजूद इसके दिन-रात में अपमान क्रमशः सामान्य से 0.6 और 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुए।

मौसम विभाग के अनुसार आज से मौसम पूरी तरह से साफ एवं शुष्क होने के आसार हैं। सुबह के वक्त कुछ हिस्सों में मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं, लेकिन दिन में धूप निकलेगी गुरुवार से यूपी में दिन-रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के भी आसार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी के पहनावे से चिढ़ता था पति, दंपती की मिली थी लाश; चौंकाने वाला खुलासा

चेतावनी जारी

जल्द ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार जाने के आसार हैं। 17 मई से वेस्ट यूपी समेत कई इलाकों में मौसम विभाग ने लू की चेतावनी दी है। वहीं बुधवार देर रात फिर आई आंधी एवं बारिश ने शहर की बिजली उड़ा दी। कई इलाकों में फाल्ट हुए। तार टूट गए। कुछ इलाकों में तो आंधी-बारिश रुकने से दस से 15 मिनट के अंतराल पर बिजली सुचारू हो गई थी, लेकिन कुछ इलाकों में आधा घंटे से लेकर दो घंटे तक का समय लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस बीएसए ऑफिस से पंखे और फर्नीचर तक निकाल लिए, कुर्की होते-होते बची
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।