UP Weather Report Today Cloudy Day with Rain Alert Storm and Heavy Winds temperature decrease UP Weather: यूपी में आज से छाएंगे बादल, कल से दो दिन आंधी-बारिश के आसार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में आज से छाएंगे बादल, कल से दो दिन आंधी-बारिश के आसार

यूपी में रविवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। जबकि सोमवार से आंधी और बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश हो सकती है।

Sun, 29 March 2026 06:34 AMSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ
share
UP Weather: यूपी में आज से छाएंगे बादल, कल से दो दिन आंधी-बारिश के आसार

यूपी में रविवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। जबकि सोमवार से आंधी और बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश हो सकती है। शनिवार को सुबह से आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली। इससे तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक होकर 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

तापमान में बढ़ौतरी कारण अब दिन के अलावा रात में भी गर्मी का एहसास हो रहा है। नमी में भी कमी आई है। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 78 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को आंधी बारिश होगी और इसके बाद बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। तीन अप्रैल को भी बारिश होने के आसार जताए गए हैं। प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से बेवजह घर से बाहर न निकलने को कहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्मचारी की मौत हो जाए तो क्या परिवार कर सकेगा ये दावा? आया हाई कोर्ट का फैसला

कल बदलेगा मौसम

हवा का रुख बदला और पछुआ ने जोर पकड़ा तो शुक्रवार-शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री नीचे आ गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22.1 था जो शनिवार को 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को दिन में तापमान बढ़ेगा। इसके बाद सोमवार की शाम से फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम में बदलाव लाएगा। वहीं बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दर्द के सबसे कठिन क्षणों में बड़ा फैसला, ब्रेन डेड महिला ने दो को दिया नया जीवन

यूपी की राजधानी लखनू के अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार कल यूपी के ऊपर से गुजरा पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे बढ़ गया। इससे पूर्वांचल के कुछ हिस्सों को छोड़कर शेष प्रदेश में मौसम साफ हो गया। अब एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। यह अभी ईरान के आसपास संकेन्द्रित है। इसका प्रभाव प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में रविवार तक पहुंच जाएगा। लखनऊ और पूर्वी यूपी के जिलों में यह सोमवार की शाम या रात तक पहुंचेगा। ऐसे में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भर्ती रिश्वतकांड में पूर्व DIG, 2 कर्मचारियों को 3 साल की सश्रम सजा; जुर्माना भी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।