UP Weather: आज से फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट जारी
यूपी में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आज से बारिश की संभावना है। आज, शनिवार और रविवार को बादल छाए रह सकते हैं। बूंदाबादी भी संभव है। हालांकि शुक्रवार को दिन में मौसम साफ रहेगा और कड़ी धूप रहेगी।

यूपी में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आज से बारिश की संभावना है। आज, शनिवार और रविवार को बादल छाए रह सकते हैं। बूंदाबादी भी संभव है। हालांकि शुक्रवार को दिन में मौसम साफ रहेगा और कड़ी धूप रहेगी। इसके बाद शाम में बारिश हो सकती है। गुरुवार को भी कड़ी धूप के कारण काफी ज्यादा गर्मी रही। अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसमी समस्याओं की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सर्दी के बाद धीरे धीरे और लगातार बढ़ने वाली गर्मी का न बढ़ना समस्या बन रहा है। इस बार मौसम आंखमिचौली खेल रहा है। पिछले दो दिनों की आंधी-बारिश से मिली राहत के बाद गुरुवार को एक बार फिर मौसम ने गर्मी का अहसास करा दिया। तेज धूप के चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोपहर के समय कुछ देर धूप में खड़ा होना मुश्किल हो गया। अब मौसम फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में मौसम फिर बदलेगा।
गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। गर्म हवाओं और नमी के मेल से वातावरण में अस्थिरता बढ़ रही है, जिससे आंधी और बारिश की स्थिति बन रही है। किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर खुले में खड़े पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूरी बनाए रखने को कहा है।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बदलते मौसम में स्वास्थ्य प्रभावित हो रहे हैं। बदलते मौसम का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। तेज गर्मी के बाद ठंडी हवाएं और बारिश सर्द-गर्म की स्थिति पैदा करती हैं, जिससे सर्दी-जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। धूल भरी आंधी से एलर्जी और सांस संबंधी मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। डॉक्टरों का सुझाव है कि लोग मौसम के अनुसार कपड़े पहनें, पर्याप्त पानी पिएं और अनावश्यक रूप से धूल व तेज हवाओं के संपर्क में आने से बचें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।




साइन इन