UP Weather Rain and strong winds expected for the next four days Yellow alert issued UP Weather: यूपी में अगले चार दिन तक बारिश की संभावना, झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी, यलो अलर्ट जारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में अगले चार दिन तक बारिश की संभावना, झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी, यलो अलर्ट जारी

यूपी में फिर एक बार मौसम में बदलने वाला है। 27 से 31 मार्च तक बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात/झोंकेदार हवा चलने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। UP Weather: यूपी में अगले चार दिन तक बारिश की संभावना, झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी, यलो अलर्ट जारी

Thu, 26 March 2026 05:33 AMPawan Kumar Sharma प्रयागराज/वाराणसी
share
UP Weather: यूपी में अगले चार दिन तक बारिश की संभावना, झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी, यलो अलर्ट जारी

UP Weather: यूपी में फिर एक बार मौसम में बदलाव की आहट मिल रही है। इस समय ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। साथ ही इसके ऊपर से एक ट्रफ लाइन जा रही है। इतना ही नहीं उत्तर-पश्चिम हिस्से में दो पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। जिसकी वजह से इलाके में 27 से 31 मार्च तक बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे से झोंकेदार हवा भी चलेंगी।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक आकाश मिश्र के मुताबिक 23 मार्च की बारिश पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई है। आने वाले दिनों में एक के बाद एक दो नया पश्चिमी विक्षोभ ऐक्टिव हो रहा है। इन नए पश्चिमी विक्षोभ का असर यूपी पर भी पड़ेगा। कई क्षेत्रों में 27 मार्च से 30 मार्च के बीच तेज बारिश के साथ-साथ आंधी और तूफान की स्थिति बन सकती है।किसानों के लिए भी ये मौसम बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में 2 दिन चलेगी आंधी, ओलावृष्टि का भी येलो-ओरेंज अलर्ट

मौसम में बदलाव के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। इससे दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आ जाएगी। बुधवार को दिन में 5 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं। जिसकी दिशा उत्तर-पश्चिम रही। मौसम में सुबह की आर्द्रता 64 और शाम की आर्द्रता 41 प्रतिशत दर्ज की गई। जिस तरह नए सिस्टम बनते जा रहे हैं, उससे माना जा रहा है कि मौसम अभी जल्द सामान्य नहीं होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में 4 दिन मौसम के तीखे तेवर; चलेंगी तेज हवाएं, बारिश का भी अलर्ट

पूर्वांचल में भी बूंदाबादी की संभावना

वाराणसी में तापमान में हल्के उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव बरकरार रहेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 27 मार्च को आसमान में बादलों का आवागमन रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेमौसम बारिश से नुकसान पर न हों परेशान, ऐसे मिलेगा पीएम फसल बीमा का मुआवजा

इस दौरान हल्की बूंदाबादी की संभावना है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। दिन में तेज हवा चलने की संभावना है। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत हैं। ऐसे में अगले एक सप्ताह तक तापमान में किसी बड़े उछाल की संभावना नहीं है। इन दिनों मौसम के बदलाव का असर आम जनजीवन पर भी पड़ रहा है। दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि शाम और सुबह के समय हल्की ठंडक बनी हुई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।