aaj ka mausam 05 may kab tak hogi barish up delhi bihar rain alert आज का मौसमः दिल्ली से बिहार तक तूफानी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक ठंडा रहने वाला है वेदर, Weather Hindi News - Hindustan
More

आज का मौसमः दिल्ली से बिहार तक तूफानी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक ठंडा रहने वाला है वेदर

उत्तर और पश्चिमी भारत के बड़े इलाके में लगातार बारिश और आंधी-तूफान की वजह से मौसम कूल-कूल हो गया है। फिलहाल 5 मई को भी यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है। 8 मई से मौसम साफ होने का अनुमान है।

Tue, 5 May 2026 09:30 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
आज का मौसमः दिल्ली से बिहार तक तूफानी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक ठंडा रहने वाला है वेदर

मई महीने में जिस तरह से मौसम बदल गया है, उसकी शायह ही किसी को उम्मीद रही हो। हीटवेव और गर्मी के लिए जानी जाने वाली मई लोगों को कंपा रही है। आंधी और बारिश की वजह से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को फिर से कंबल निकालने पड़ गए। उत्तर और पश्चिमी भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। आचनाक तेज हवाओं के साथ बादलों का छा जाना और फिर जोरदार बारिश आम बात हो गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि 5 मई को भी यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। ऐसे में लोगों को घरों से बाहर अनावश्यक ना निकलने की सलाह दी गई है। तेज हवाओं की वजह से बिजली के पोल और पेड़ों के भी गिरने की संभावना बनी रहती है।

पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का डबल असर

पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम के करवट लेने के पीछ वजह पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का एक साथ असर दिखाना है। इसी वजह से पहाड़ों में भी ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं बात करें दक्षिण भारत की तो फिलहाल बारिश की गतिविधियां नहीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में 10 मई तक खराब रहेगा मौसम, तेज बारिश और तूफानी हवाओं का येलो अलर्ट

कब तक बारिश का अनुमान, दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे तक यानी 7 तारीख तक मौसम ऐसा ही रह सकता है। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। कई जगहों पर ओलावृष्टि का भी अनुमान है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो बारिश और आंधी की वजह से पेड़ गिरने की वजह से कई जगहों पर यातायात बाधित हो गया। 5 मई को हवा की रफ्तार सामान्य रहने का अनुमान है। वहीं बारिश की वजह से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। 5 मई को दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि बुराड़ी, मॉडल टाउन, दिल्ली विश्वविद्यालय, पटेल नगर, वसंत विहार, आर के पुरम, वसंत कुंज, हौज खास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, इग्नू और आयानगर जैसे कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, हल्की गरज और बिजली गिरने का अनुमान है। साथ ही हवा की गति 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाेएडा में आसमान छूएंगे जमीन के दाम? आवंटन दरें और बढ़ाने की तैयारी,देखें नए रेट

यूपी में होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर और अन्य कई जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किमी प्रतिघंटा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में गिरावट जरूर है लेकिन 7 तारीख के बाद एक बार फिर तेज धूप और गर्मी का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

बिहार और झारखंड का हाल

बिहार में बारिश और आंधी की स्थिति ज्यादा गंभीर है। यहां बारिश से संबंधित गतिविधियों में 12 लोगों की मौत हो गई है। 5 मई को भी बिहार में तेज तूफानी बारिश का अनुमान है। वहीं झारखंड में भी तेज हवाओं के असर बना रहेगा। मध्य प्रदेश में भी मौसम सक्रिय है और की जगहों पर तेज हवाओँ के साथ बारिश हो सकती है।

पहाड़ों में बर्फबारी

पहाड़ी राज्यों जैसे कि उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। इसके अलावा पूर्वोत्तर में भी मेघायल, असम, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। पहाड़ों में भूस्खलन का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम का यह रूप लोगों को गर्मी से जरूर राहत दे रहा है लेकिन कई और मुसीबतें बढ़ा भी रहा है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।