up weather imd alert cold day schools closed dm order winter season forecast temperture latest updates UP Weather: यूपी के 24 शहर शिमला से भी सर्द, 18 में घने कोहरे और 10 में कोल्ड डे का अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी के 24 शहर शिमला से भी सर्द, 18 में घने कोहरे और 10 में कोल्ड डे का अलर्ट

कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र में शीतलहर मुसीबत बन गई। कानपुर के कार्डियोलॉजी संस्थान में बीते 24 घंटे में सात मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा कानपुर देहात में दो और बांदा में एक व्यक्ति की जान जाने की सूचना है। कानपुर वायुसेना स्टेशन पर सोमवार को दृश्यता शून्य दर्ज की गई।

Tue, 23 Dec 2025 08:55 AMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
UP Weather: यूपी के 24 शहर शिमला से भी सर्द, 18 में घने कोहरे और 10 में कोल्ड डे का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भीषण सर्दी और शीतलहर आफत बन चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, बाराबंकी 4.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। यूपी के 24 शहरों में अधिकतम या न्यूनतम तापमान पहाड़ों के शहर शिमला से कम रहा। वहीं, कानपुर और बुंदेलखंड में बीते 24 घंटों के दौरान कार्डियोलॉजी में 10 मौतें हुई हैं।

कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र में शीतलहर मुसीबत बन गई। कानपुर के कार्डियोलॉजी संस्थान में बीते 24 घंटे में सात मरीजों की मौत हो गई। इसके अतिरिक्त कानपुर देहात में दो और बांदा में एक व्यक्ति की जान जाने की सूचना है। कानपुर वायुसेना स्टेशन पर सोमवार को दृश्यता शून्य दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के तीन और जिलों में स्कूलों की छुट्टी, डीएम ने बंद किए आठवीं तक के स्कूल

वाराणसी और पूर्वांचल स्कूल बंद, ट्रेन-फ्लाइट बेपटरी

पूर्वांचल के जिलों में भी गलन से राहत नहीं मिल रही है। ठंड की गंभीरता को देखते हुए मिर्जापुर और सोनभद्र में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 23 और 24 दिसंबर को बंद कर दिए गए हैं। वाराणसी में सुबह दृश्यता मात्र 50 मीटर रही, जिसके कारण 12 शहरों की उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत समेत करीब दो दर्जन ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। कृषि विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि घने कोहरे से आलू और मटर की फसल में झुलसा रोग का खतरा बढ़ गया है। हालांकि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है।

गोरखपुर: लगातार तीसरे दिन नहीं निकले सूरज

गोरखपुर और बस्ती मंडल में सोमवार को भी सूरज के दर्शन नहीं हुए। धुंध और कोहरे के कारण दिन का तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने यहाँ अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गलन के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

24 शहर शिमला से भी अधिक ठंडे

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के 24 प्रमुख शहर रात के तापमान में हिमाचल की राजधानी शिमला (9.8 डिग्री) को पीछे छोड़ चुके हैं। बाराबंकी, इटावा (6.4), शाहजहांपुर (6.5), और कानपुर शहर (7.0) में ठिठुरन सबसे अधिक रही। प्रयागराज में शुक्रवार को खिली धूप से थोड़ी राहत जरूर मिली थी, लेकिन रविवार और सोमवार को फिर से ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्रिसमस पर कैसा रहेगा मौसम? जश्न से पहले ठिठुरन और कोहरे पर पढ़ लें IMD का अलर्ट

इन शहरों में घने कोहरे का ऑरेन्ज अलर्ट

कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत एवं आसपास के इलाकों में।

इन शहरों में शीत दिवस का ऑरेन्ज अलर्ट

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर एवं आसपास के इलाकों में ।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।