dm order to close schools of this district due to cold weather up to junior high school level यूपी के तीन और जिलों में स्कूलों की छुट्टी, डीएम ने बंद किए आठवीं तक के स्कूल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के तीन और जिलों में स्कूलों की छुट्टी, डीएम ने बंद किए आठवीं तक के स्कूल

छुट्टी का आदेश जारी होने के बाद स्कूलों के प्रबंधनों ने बच्चों और उनके अभिभावकों को सूचना दी है। बता दें कि इसके पहले सर्दी के मद्देनजर अंबेडकर नगर में डीएम अनुपम शुक्ल ने सभी बोर्डों के कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों को 24 दिसम्बर तक बंद रखने का आदेश जारी किया था।

Mon, 22 Dec 2025 11:24 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के तीन और जिलों में स्कूलों की छुट्टी, डीएम ने बंद किए आठवीं तक के स्कूल

यूपी में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जिलों में शीतलहर ने आम जन जीवन पर असर डाला है। इस बीच सर्दी, कोहरे और मौसम के अलर्ट को देखते हुए तीन और जिलों में आठवीं तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश डीएम ने दिया है। ठंड की वजह से 20 दिसम्बर तक 15 जिलों में छुट्टी की गई थी। कल दो जिलों में डीएम ने छुट्टी बढ़ाने का ऐलान किया था। वहीं सोमवार को शाहजहांपुर के डीएम ने आठवीं तक के सभी स्कूलों को मंगलवार यानि 23 नवंबर को बंद रखने का आदेश दिया है। ठंड की गंभीरता को देखते हुए मिर्जापुर और सोनभद्र में भी कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 23 और 24 दिसंबर को बंद कर दिए गए हैं।

सभी बोर्डों से संबंधित स्कूलों के लिए यह आदेश जारी किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम के आदेश से 23 दिसम्बर को शाहजहांपुर में मदरसा और आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। छुट्टी का आदेश जारी होने के बाद स्कूलों के प्रबंधनों ने बच्चों और उनके अभिभावकों को सूचना दी है। बता दें कि इसके पहले ठंड के मद्देनजर अंबेडकर नगर में डीएम अनुपम शुक्ल ने सभी बोर्डों के कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों को 24 दिसम्बर तक बंद रखने का आदेश जारी किया था। हालांकि जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 10 और 12 की प्रायोगिक परीक्षाओं को पूर्व निर्धारित समय पर आयोजित करने रहने का निर्देश भी है। शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल में समय से उपस्थित होकर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में सहयोग करने का आदेश दिया गया है। वहीं मेरठ में डीएम ने आठवीं तक के स्कूलों को 23 दिसम्बर यानि मंगलवार तक बंद रखने का आदेश दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में सर्दी का सितम तेज, इस जिले में टूटा कोहरे का रिकॉर्ड; मौसम का नया अलर्ट

इसके अलावा बरेली में कक्षा एक से आठ तक स्कूलों और कानपुर में नर्सरी से लेकर इंटर तक के स्कूलों का समय बदला गया है। संबंधित स्कूलों को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक खोले जाने का आदेश दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो जिलों में स्कूलों की छुट्टी, एक में आठवीं तो दूसरे में 12वीं तक स्कूल बंद

इसके पहले इन 15 जिलों में 20 दिसम्बर तक हुई थी छुट्टी

इसके पहले सर्दी को देखते हुए यूपी के 15 जिलों में डीएम ने 20 दिसम्बर तक छुट्टी की घोषणा की थी। कुछ जिलों में आठवीं तक और कुछ में 12 वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।