UP Weather Heavy rain likely in 27 districts orange orange alert in many districts including Kanpur and Aligarh UP Weather: यूपी के 27 जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी के 27 जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

यूपी में मौसम के बदले मिजाज ने मार्च के महीने में ठंड की याद दिला दी है। बुधवार देर रात से शुरू हुई झमाझम बारिश का सिलसिला शुक्रवार तक रुक-रुक कर जारी रहा। आंधी-बारिश के कारण दस लोगों की मौत भी हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी कई जिलो में बारिश की संभावना है।

Sat, 21 March 2026 05:21 AMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
UP Weather: यूपी के 27 जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

UP Weather: यूपी में मौसम के बदले मिजाज ने मार्च के महीने में ठंड की याद दिला दी है। बुधवार देर रात से गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश का सिलसिला शुक्रवार तक रुक-रुक कर जारी रहा। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश ने कहर बरपाया। आकाशीय बिजली की चपेट में आने और दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से झुलस गए। मौसम विभाग की मानें तो आज भी कई जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

लखनऊ के अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते ज्यादातर जिलों में तापमान नीचे आ गया। आगरा में कानपुर और आगरा के अधिकतम तापमान में 12.2 डिग्री की रिकॉर्ड गिरावट आई। यहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री पर सिमट गया। लखनऊ में अधिकतम पारा सामान्य से 10.3 डिग्री नीचे गिरकर 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां 18 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। मेरठ में पारा सामान्य से 11 डिग्री नीचे लुढ़का, यहां 16.6 मिमी बारिश हुई। बहराइच में 15 और बहराइच में 18 मिमी बारिश हुई।

कानपुर-अलीगढ़ समेत इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र-लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि इस मौसम का प्रभाव पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य क्षेत्र और बुंदेलखंड में बने रहने की संभावना है और प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। राज्य के फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा और इटावा समेत 27 जिलों में मूसलाधार बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि मौजूदा मौसम से अगले दो दिनों में तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बिगड़ा मौसम, कहीं आंधी-बारिश तो कहीं गिरे ओले, 2 की मौत; रेड अलर्ट

इन जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 22 मार्च को आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर और आसपास के जिलों में मेघगर्जन की संभावना है। यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में चलेंगी झोंकेदार हवा

देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और आसपास के इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कहीं दिन में अंधेरा, कहीं गिरे ओले, शहर-शहर बारिश; यूपी में अचानक बदला मौसम

आंधी-बारिश के कहर में दस की मौत

प्रदेश में तेज बारिश के कहर में दस लोगों की मौत हो गई। मुरादाबाद मंडल के अमरोहा में दो मौतें हुई हैं। गजाना-बागड़पुर गांव में खेत में काम कर रहे 4 मजदूरों पर बिजली गिरी। इसमें धर्मेंद्र उर्फ कलुआ और नरेशकी मौके पर ही मौत हो गई। वाराणसी के मिर्जापुर और जौनपुर में एक-एक किसान की मौतें हुई हैं। बलरामपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई। बहराइच में खेत में काम कर रहे एक युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। श्रावस्ती में गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक अधेड़ की जान चली गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में मौसम का यू-टर्न: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई शहरों में गिरा पारा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।