Madhya Pradesh Weather Rain & Storm Alert Issued for 33 Districts Temperature Dips in Indore and Ujjain MP में मौसम का यू-टर्न: 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, उज्जैन-इंदौर समेत कई शहरों में गिरा पारा, Bhopal Hindi News - Hindustan
More

MP में मौसम का यू-टर्न: 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, उज्जैन-इंदौर समेत कई शहरों में गिरा पारा

मध्यप्रदेश के उज्जैन में गुरुवार अचानक से मौसम ने करवट बदली ओर बिजली चमकने के साथ बारिश शुरू हो गई हालांकि उज्जैन में हल्की बारिश हुई है, इनके पहले मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Thu, 19 March 2026 08:58 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
MP में मौसम का यू-टर्न: 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट,  उज्जैन-इंदौर समेत कई शहरों में गिरा पारा

मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, प्रदेश में कई जिल में बारिश और ओले गिरने से फसलों को नुकसान की संभावना बढ़ गई है, मौसम विभाग के अनुसार मार्च में पहली बार स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव है और यह सिस्टम प्रदेश भर में अगले 2 दिनों तक बना रहेगा ओर कई हिस्सों से गुजरेगा। वहीं 33 जिले में आंधी बारिश का अलर्ट भी बताया जा रहा है। इसके साथ मंडला ओर बालाघाट में बारिश ओर ओले गिरने की संभावना जताई गई है। जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा और बैतूल जिले में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जबकि खरगोन में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत की जानकारी सामने आई है। उज्जैन और रतलाम समेत कई शहरों में बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल ओर मई में लू चलने के आसार जताए जा रहे है।

मध्यप्रदेश के उज्जैन में गुरुवार अचानक से मौसम ने करवट बदली ओर बिजली चमकने के साथ बारिश शुरू हो गई हालांकि उज्जैन में हल्की बारिश हुई है, इनके पहले मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओले गिरने की चेतावनी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले तीन दिन तक 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बदलते मौसम के कारण कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और हल्की ठंडक महसूस हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी में शिया समुदाय नहीं मनाएगा ईद का जश्न; खामेनेई की याद में ऐसे होगी इबादत

बारिश के साथ ओले फसलों को नुकसान की संभावना

बैतूल जिले के मुलताई में बारिश के साथ ओले गिरे है, जिससे फसलों को नुकसान की आशंका जताई गई है। छिंदवाड़ा के पांढुर्णा जिले के ग्राम बुचनखापा में 35 मिनट तक तेज ओलावृष्टि और बारिश हुई। गेहूं की खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि संतरे के बागानों में फल झड़ गए। वहीं खरगोन जिले के झिरन्या क्षेत्र के करानिया गांव में गुरुवार सुबह खेत पर काम कर रही 55 वर्षीय महिला उंदरीबाई पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

आकाशीय बिजली चमकने ओर ओले गिरने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में धार के मांडू, छिंदवाड़ा और जबलपुर के भेड़ाघाट इलाके में आकाशीय बिजली चमकने और ओले गिरने की संभावना है। वहीं मैहर, रीवा, मुरैना, खरगोन, अलीराजपुर, रतलाम, इंदौर, झाबुआ, बड़वानी, उज्जैन समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं रात में जबलपुर, धार और छिंदवाड़ा में ओले गिरने और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 मार्च को असर सबसे ज्यादा रहेगा, जबकि 22 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदौर आग पर PM मोदी, CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मुआवजा
ये भी पढ़ें:सीएम डॉ मोहन यादव ने पीएम मोदी से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष की जानकारी दी

मार्च के आखिरी सप्ताह से लू का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस सीजन में मार्च महीने में ओले गिरने का अनुमान है। खासतौर पर सिवनी, मंडला और बालाघाट में दो दिन तक ओलावृष्टि के आसार हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। अबकी बार अप्रैल और मई में 15 से 20 दिन तक लू चल सकती है। मार्च के दूसरे सप्ताह में नर्मदापुरम में लगातार 3 दिन तक तीव्र लू वाला मौसम रहा। मौसम विभाग ने बताया कि मार्च के आखिरी सप्ताह से लू का असर दिखाई देने लगेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरमान कहता था बहन; मोनालिसा की शादी की CM मोहन यादव से होगी शिकायत

बारिश का दौर भी शुरू हो गया है

मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में मार्च महीने में रातें ठंडी और दिन गर्म रहते हैं। बारिश का ट्रेंड भी है। इस बार भी ऐसा ही मौसम है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है, जबकि रात में 14 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। नर्मदापुरम में लगातार तीन दिन तक पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। वहीं, अब बारिश का दौर भी शुरू हो गया है।

रिपोर्ट विजेन्द्र यादव

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।