up weather hailstorm and rain alert in up from today winds will blow at a speed of 50 km in many cities UP Weather: यूपी में बारिश का अलर्ट, इन 15 जिलों में ओले गिरने की चेतावनी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में बारिश का अलर्ट, इन 15 जिलों में ओले गिरने की चेतावनी

23 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ ओले गिरने की प्रबल संभावना है। प्रभावित होने वाले जिले बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और बदायूं शामिल हैं। गणतंत्र दिवस से बारिश का अगला दौर शुरू होगा।

Wed, 21 Jan 2026 11:20 PMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
UP Weather: यूपी में बारिश का अलर्ट, इन 15 जिलों में ओले गिरने की चेतावनी

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में 22 से 27 जनवरी तक बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। 15 शहरों में ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। विभाग के मुताबिक 22 जनवरी की रात से पश्चिमी यूपी में बारिश शुरू होगी, जो 23 जनवरी को पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश तक फैल जाएगी। 25 जनवरी को मौसम थोड़ा शुष्क रहेगा। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से वर्षा का अगला दौर शुरू होगा, जो अगले 1-2 दिनों तक जारी रह सकता है।

इन जिलों में गिरेंगे ओले

23 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ ओले गिरने की प्रबल संभावना है। मुख्य रूप से प्रभावित होने वाले जिले बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और बदायूं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: सबसे बड़ी बर्फबारी वाले विक्षोभ की दस्तक, कल बारिश का अलर्ट

50 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी आंधी

प्रदेश के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में 30 से 50 किमी. प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का अनुमान है। लखनऊ, कानपुर, बरेली और मेरठ सहित कई जिलों में मेघगर्जन और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला सीएचओ ने कराई फाइनेंस फील्ड आफिसर, डेढ़ साल से थी लिव इन रिलेशन में

तापमान में होगा बदलाव

बारिश के कारण अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जाएगी, जिससे रात की ठंड में थोड़ी कमी आएगी। हालांकि, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण दिन के तापमान में गिरावट आएगी और ठिठुरन बढ़ सकती है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।