female cho got finance field officer murdered was in live in relationship for one and a half year महिला सीएचओ ने कराई फाइनेंस फील्ड आफिसर, डेढ़ साल से थी लिव इन रिलेशन में, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

महिला सीएचओ ने कराई फाइनेंस फील्ड आफिसर, डेढ़ साल से थी लिव इन रिलेशन में

महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधिकारी सीएचओ है। हरिओम सिंह के साथ लगभग डेढ़ साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दिसंबर 2025 में गर्भवती हुई थी। उपचार के दौरान उसका मिसकैरेज हो गया था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था।

Wed, 21 Jan 2026 11:09 PMAjay Singh संवाददाता, बिजनौर (चांदपुर)
share
महिला सीएचओ ने कराई फाइनेंस फील्ड आफिसर, डेढ़ साल से थी लिव इन रिलेशन में

यूपी के बिजनौर में दो दिन पहले नगर के नेहरू चौक पर स्थित ललता बिल्डिंग में फाइनेंस कंपनी फील्ड ऑफिसर हरिओम की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार हरिओम के साथ रहने वाली महिला ने ही उसकी हत्या की थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। हत्यारोपी महिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधिकारी सीएचओ है। पुलिस ने दो आईफोन मोबाइल बरामद किए है, जिसमें एक फोन महिला आरोपी का और दूसरा मृतक का है। इस मामले में जनपद रायबरेली गांव नकटुआ निवासी दीपेंद्र बहादुर सिंह पुत्र राघेन्द्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाते हुए बताया कि हत्यारोपी शीतल निवासी हापुड़ अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा पैसे के लेनदेन को लेकर पीड़ित के चचेरे भाई हरिओम सिंह की हत्या कर दी गई है।

डेढ़ वर्ष से लिव इन में रह रही थी महिला

आरोपी महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधिकारी सीएचओ है। हरिओम सिंह के साथ लगभग डेढ़ वर्ष से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दिसंबर 2025 में गर्भवती हुई थी। उपचार के दौरान उसका मिसकैरेज हो गया था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। 15 जनवरी 2026 को मृतक द्वारा गली गलौज में व मारपीट के बाद वह अपने घर चली गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी को गोद में लेकर पति ने सिर सहलाया, फिर बोला- बेवफा और चाकू से गोद डाला

18 जनवरी 2026 को पुन: चांदपुर आने पर आपसी विवाद हो गया था। इसी दौरान मृतक ने बिजली के केबल से पंखे पर फांसी लगाने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी महिला ने जान से मारने की नीयत से उसके पैरों में लात मार दी, जिससे वह फंदे पर लटक गया। कुछ देर बाद आरोपी महिला ने उसे फंदे से उतर कर परिजनों और मित्रों को सूचना दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी ने तेंदुआ थ्योरी नौकरी नकारी, बोली-हत्या हुई; किसान की मौत की गुत्थी उलझी

उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया आरोपी ने बताया कि उसके कृत्य के कारण यह घटना घटित हुई है। पुलिस ने आरोपी सीएचओ महिला शीतल निवासी मोहल्ला अम्बेडकर नगर नई मंडी मुरादपुर कोतवाली देहात जिला हापुड़ के गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।