UP Weather: सबसे बड़ी बर्फबारी वाले विक्षोभ की दस्तक, कल बारिश का अलर्ट
न्यूनतम तापमान लगातार तीसरे दिन बुधवार को 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से अधिक रहा। सबसे सर्द रात मुजफ्फरनगर की रही। वहां न्यूनतम पारा 5.9 डिग्री रहा। इसके बाद बरेली का न्यूनतम पारा 7.4 डिग्री रहा। फिर कानपुर नगर और अयोध्या का 8.0 डिग्री रहा। मेरठ का न्यूनतम पारा 8.2 डिग्री रहा।

UP Weather: दिन में हल्की गर्मी और रात में सर्दी जारी है। बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने के बाद अगले 72 घंटों तक उतार-चढ़ाव भरा मौसम बना रहेगा। अफगान-पाकिस्तान से सटे क्षेत्र के लिए आया विक्षोभ हल्का साबित हुआ लेकिन उत्तर पूर्वी ईरान से आ रहा विक्षोभ अधिक सशक्त है। इससे 23 जनवरी को यूपी समेत छह राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को हवा की दिशा फिर उत्तर पश्चिमी हो गई। यही नहीं इसकी रफ्तार औसतन तीन किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई। यह हवाएं सर्द तो थीं लेकिन बर्फीली नहीं थीं। फिर भी दिन के तापमान में मंगलवार के मुकाबले किसी तरह का बदलाव नहीं आया। अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन 24.6 डिग्री बना रहा जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है।
न्यूनतम तापमान लगातार तीसरे दिन बुधवार को 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से अधिक रहा। सबसे सर्द रात मुजफ्फरनगर की रही जहां न्यूनतम पारा 5.9 डिग्री रहा। इसके बाद बरेली का न्यूनतम पारा 7.4 डिग्री रहा। फिर कानपुर नगर और अयोध्या का 8.0 डिग्री रहा। मेरठ का न्यूनतम पारा 8.2 डिग्री रहा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर पूर्वी ईरान की ओर से आए विक्षोभ से पहाड़ों पर अब तक की सर्वाधिक बर्फबारी होगी। बारिश भी होगी। उत्तर प्रदेश समेत छह राज्यों में बारिश की भी संभावना जताई गई है। फिलहाल 23 जनवरी को यूपी के पश्चिमी हिस्से में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। पूर्वी यूपी में यलो अलर्ट रहेगा। इसके बाद बादल छंट जाएंगे।
कोहरे की संभावना भी कम हो जाएगी। 26 से 28 जनवरी तक फिर पश्चिमी विक्षोभ आएंगे। इससे मौसम में फिर बदलाव होगा। धूप के बीच तेज बर्फीली हवाएं चलेंगी। इससे दिन में सर्दी का अहसास बढ़ेगा। रात फिलहाल सर्द बनी रहेगी। अभी 130 नॉट की गति से यूपी से गुजर रही जेट स्ट्रीम। विक्षोभ के बाद हवा की गति 15-20 किमी प्रति घंटा पहुंचेगी।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा के अनुसार 22 से बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है। 23 और 24 जनवरी को बूंदाबांदी संभव है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। रात-दिन के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। विक्षोभ के बाद हवा की रफ्तार बढ़ेगी।




साइन इन