UP Weather Bright sunshine in east clouds in west, what will weather be like for the next six days UP Weather: पूरब में तीखी धूप, पश्चिम में बादलों का डेरा, अगले छह दिन कैसा रहेगा मौसम?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: पूरब में तीखी धूप, पश्चिम में बादलों का डेरा, अगले छह दिन कैसा रहेगा मौसम?

यूपी में मौसम लगातार लोगों को छका रहा है। कभी तीखी धूप सता रही है तो कभी आंधी-बारिश परेशान कर रहा है। सोमवार को भी यूपी के अलग अलग हिस्सों में अलग-अलग मौसम देखने को मिला। पूरब में तीखी धूप रही तो पश्चिम में बादलों का डेरा रहा।

Mon, 1 June 2026 12:48 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Weather: पूरब में तीखी धूप, पश्चिम में बादलों का डेरा, अगले छह दिन कैसा रहेगा मौसम?

यूपी में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी भीषण गर्मी तो कभी आंधी-बारिश से माहौल बदल जा रहा है। सोमवार को भी यूपी के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के कई रंग देखने को मिले। पूरब में तीखी धूप ने परेशान किया तो पश्चिमी यूपी के जिलों में बादलों ने डेरा जमाए रखा। आज भी लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। अगले छह दिनों में भी अलग-अलग हिस्सों में मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिलेगा।

पूर्वांचल में चढ़ेगा पारा, पांच से लू का दौर

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में तड़ित झंझावात या थंडर स्टार्म के चलते मौसम में आई नरमी रविवार से खत्म होती दिखी। शनिवार की अपेक्षा रविवार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग का संकेत है कि सोमवार के बाद पारा चढ़ेगा। पांच जून से भीषण गर्मी और लू का दौर शुरू हो सकता है।

आंधी-पानी का असर अब नहीं

पूर्वांचल में शुक्र और शनिवार की तरह रविवार की सुबह भी खुशगवार थी। सूरज की किरणों में अधिक गर्मी नहीं थी लेकिन दोपहर तक वे अपेक्षाकृत तीखी महसूस हो रही थीं। मौसम विशेषज्ञ प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थंडर स्टार्म के चलते बीते गुरुवार को आई आंधी-पानी का असर अब खत्म हो रहा है। सोमवार के बाद तापमान में वृद्धि ही होगी। बीच में छिटपुट बादल दिख सकते हैं लेकिन उनसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री जबकि न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह वातावरण में नमी 73 प्रतिशत थी जो शाम पांच बजे घटकर 45 प्रतिशत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फांसी पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, इंफ्लुएंसर पति मांग रहा था स्कार्पियो

बरेली 6-7 दिन तक रहेगा मौसम में उतार-चढ़ाव

बरेली। आंधी-बारिश से तापमान में काफी गिरावट हुई है और गर्मी-उमस से लोगों को काफी हद तक राहत मिल गई है। रविवार को पूरा दिन आसमान में काले बादल मंडराते रहे। शाम को तेज हवा के साथ कई इलाकों में बारिश हुई। बीते चौबीस घंटे में 10 मिमी से अधिक बारिश रिकार्ड की गई है। रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 32.8 और रात में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

रविवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल रहे। दिन में थोड़ी देर के लिए धूप निकली लेकिन फिर बादल छा गए। एक दिन पहले आंधी बारिश का असर दिखा। दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 7 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। वहीं रात में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि 1 जून को भी हल्की बारिश के आसार हैं। अगले 6-7 दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आसमान में बादल छाने, आंधी और बारिश का अनुमान है। इससे तापमान में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर नहीं रुकना होगा, वाहनों की गति भी तय

आगरा आसपास छह जून तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी

आगरा। ताजनगरी में बारिश के कारण तापमान थमा हुआ है। रविवार दोपहर शहरभर में करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। वहीं शाहगंज क्षेत्र के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी सूचना मिली। मौमस विभाग के मुताबिक 6 जून तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

रविवार सुबह आसमान अपेक्षाकृत साफ रहा और धूप निकली, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। धूप और छांव का सिलसिला चलता रहा। दोपहर करीब 3:30 बजे शहर के कई इलाकों में एक साथ बारिश हुई। लगभग 20 मिनट की बारिश में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। हालांकि इससे मौसम सुहावना हो गया। अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री कम होकर 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आर्द्रता का अधिकतम स्तर 72 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इसके बाद 6 जून तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दिन में एक या अधिक बार हल्की बारिश या बौछार पड़ सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने के आसार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL के फाइनल में ही 25 करोड़ का सट्टा, बनारस में बड़ा गिरोह पकड़ाया, 11 गिरफ्तार

मुरादाबाद में गुलाबी ठंड

मुरादाबाद में चौबीस घंटे के अंदर दूसरी बार झमाझम बारिश हुई और मौसम काफी खुशगवार हो गया। रविवार दोपहर बाद मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। तेज हवा और गरज चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। मुरादाबाद में रविवार को तापमान सामान्य की तुलना में 11 डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया।

जनपद में शनिवार की शाम पांच बजे के बाद मौसम काफी तेजी से बदला था और तेज हवा के साथ करीब घंटे भर झमाझम बारिश हुई थी। बारिश के असर देर रात लोगों ने गुलाबी ठंड का एहसास किया। रात का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है।

सड़कें जलमग्न होने से दुकानों में घुसा पानी

मुरादाबाद में रविवार शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों की सड़कें पानी से जलमग्न हो गईं। सबसे ज्यादा हालत बुद्धिविहार की नजर आई। यहां की सड़कों पर पानी ही पानी नजर आ रहा था। स्थानीय लोगों में आवास विकास के अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा था। उनका कहना था कि विभागीय अधिकारियों से शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। सड़क पर मामूली बारिश में ही जलभराव हो जाता है। बुध बाजार में भी सड़क पर पानी भर गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।