Newly married woman s body found hanging social media influencer husband demanding Scorpio lucknow crime news फांसी पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पति मांग रहा था स्कार्पियो, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

फांसी पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पति मांग रहा था स्कार्पियो

सात लाख से ज्यादा फालोअर वाले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पति पर स्कार्पियो के लिए अपनी नवविवाहिता पत्नी को मारकर फांसी पर लटकाने का आरोप लगा है। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पति को हिरासत में ले लिया है।

Mon, 1 June 2026 11:53 AMYogesh Yadav लखनऊ, संवाददाता
share
फांसी पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पति मांग रहा था स्कार्पियो

UP News: लखनऊ में एक नवविवाहिता की लाश घर के अंदर ही फांसी के फंदे से लटकी मिली है। विवाहिता का पति सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है और उसके सात लाख से ज्यादा फालोअर हैं। नवविवाहिता भी सोशल मीडिया पर एक्टिव थी। मायके वालों ने इन्फ्लुएंसर पति और ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दहेज में स्कार्पियो गाड़ी मांगी जा रही थी। नहीं देने पर प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही विवाहिता के चाचा की शिकायत पर पति, ससुर समेत छह लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पति को हिरासत में ले लिया है।

डेढ़ साल पहले हुई शादी, छह माह का बेटा

बताया जाता है कि कानपुर नगर के बगाही निवासी मनोज वर्मा की बेटी मानसी (23) की शादी 9 दिसंबर 2024 को सआदतगंज झब्बारन काला फाटक निवासी सागर राजपूत से हुई थी। दोनों को एक छह माह का बेटा भी है। विवाहिता के चाचा सुनील वर्मा ने बताया कि शादी के वक्त सात लाख रुपये नगद और अन्य सामान दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल के लोग स्कार्पियो गाड़ी की मांग कर रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में अब कबड्डी की नेशनल खिलाड़ी की अपहरण कर हत्या, कंकालनुमा शव बरामद

कई बार हुई सुलह समझौते की बात

चाचा का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे। दहेज में मिला सामान भी तोड़ दिया था। बेटी ने वीडियो कॉल पर यह भी दिखाया था। कई बार विवाहिता के ससुरालियों से इस बारे में बात की गई। दोनों परिवार के लोग कई बार एक साथ बैठे और दोनों के बीच समझौता भी हुआ। लेकिन ससुराल वाले नहीं मान रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रापर्टी डीलर ने लखनऊ में बिल्डर की कराई हत्या, पांच लाख की दी सुपारी

मौत से कुछ घंटे पहले हुई मां से बात

चाचा के अनुसार, मौत से कुछ घंटे पहले शनिवार की शाम चार बजे मानसी की मां ने उससे फोन पर बात की थी। लेकिन मानसी ने काम करने की बात करते हुए फोन काट दिया था। देर शाम पड़ोसी ने फोन कर मानसी के परिजनों को फांसी लगाने की बात बताई। मायके वाले देर रात मानसी के घर पहुंचे। वहां देखा कि मानसी का शव फंदे से लटक रहा था। मौके पर मानसी का पति और ननद थी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के कपड़ा व्यापारी से यूपी में 20 लाख की लूट, हाईवे पर कार रोककर वारदात

हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

मानसी के चाचा ने सआदतगंज थाने में हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए पति सागर, ससुर बउवा, दो ननद, बहनोई और बुआ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मानसी के पति को हिरासत में ले लिया है। मानसी ने आत्महत्या की है या हत्या हुई है, इसकी जांच हो रही है। सआदतगंज इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।