UP Weather: अप्रैल में ही बांदा का तापमान 44.8 डिग्री, मई-जून में गर्मी का सितम बाकी है
यूपी में अल नीनो का प्रभाव पड़ने लगा है। इसका प्रभाव लगातार तीन से चार माह तक पड़ेगा। इससे हीट वेव पीक पर होगी। बारिश कम होने की संभावना भी जताई जा रही है। बुधवार को पांचवें विक्षोभ और तेज धूप से बांदा में दिन का पारा 44.8 डिग्री के पार चला गया।

अप्रैल के मध्य में ही बुंदेलखंड में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। वहीं प्रदेश स्तर पर बांदा सबसे गर्म रहा है, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है
बुधवार को सुबह से ही गर्मी के तेवर देखने को मिले। दोपहर होने तक तेज धूप के चलते लोग छांव का सहारा लेते नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में इस समय शुष्क और गर्म हवाओं का प्रभाव बना हुआ है, जिसके कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि बांदा और आसपास के बुंदेलखंड क्षेत्रों में तापमान आने वाले दिनों में 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है।
यूपी में अल नीनो का प्रभाव पड़ने लगा है। इसका प्रभाव लगातार तीन से चार माह तक पड़ेगा। इससे हीट वेव पीक पर होगी। बारिश कम होने की संभावना भी जताई जा रही है। बांदा में अप्रैल के महीने में ही गर्मी सता रही है। मौसम विभाग ने 72 घंटों में हीट वेव की संभावना जताई है।
अल नीनो एक समुद्री घटना है जिसमें समुद्र के जल के तापमान के कारण काफी मौसमी बदलाव होते हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार इसके प्रभाव से तापमान में वृद्धि अधिक होगी। मौसम विभाग के अनुसार, बांदा अभी से हीट आइलैंड के रूप में दिखने लगा है।
मौसम विभाग ने अगले 3 से 5 दिनों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप और गर्म हवाएं चलेंगी। लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। जिला अस्सताल चिकित्सक डा. विनीत सचान का कहना है कि खाली पेट बाहर न निकलें और समय-समय पर हल्का भोजन लेते रहें। वही विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को इस दौरान ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है।
मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि अल नीनो का असर अभी से दिखने लगा है। मौसम अपने पीक पर होगा। विक्षोभ ठहरते ही स्थितियां प्रतिकूल हो जाएंगी। जिस तेजी से देश भर में अधिकतम तापमान बढ़ा है वह चौकाने वाला है। यूपी और बिहार के भी अगले सप्ताह तपने के आसार हैं। धीरे-धीरे मौसम शुष्क होने लगा है। तापमान में उतार-चढ़ाव अभी एक दो दिन और देखने को मिल सकते हैं। इसके बाद तेजी से पारा चढ़ेगा।
ये भी जानें
- यूपी में अलनीनो का प्रभाव दिखना शुरू, पीक पर होगी हीट वेव
- अल नीनो के प्रभाव से गर्मी बाद बारिश भी कम होने की है संभावना
- बांदा अभी से बनना लगा हीट आइलैंड, कानपुर में 19 के बाद असर
अन्य शहरों का हाल
प्रयागराज में तापमान 43 डिग्री रहा। इसके अलावा झांसी, हमीरपुर, सुलतानपुर और आगरा में भी तापमान 41 डिग्री के पार रहा। आजमगढ़, बहराइच, बलिया और कानपुर में 40 डिग्री पारे से गर्मी बढ़ाई। वहीं. राजधानी लखनऊ में 39.3 डिग्री रहा तो पश्चिम यूपी के ज्यादातर शहरों में भी 39 डिग्री के पार ही तापमान दर्ज हुआ।




साइन इन