up weather banda and hamirpur districts were the hottest in rain alert in west uttar pradesh tomorrow UP Weather: यूपी में सबसे गर्म रहे ये दो जिले, इस इलाके में कल बारिश का अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में सबसे गर्म रहे ये दो जिले, इस इलाके में कल बारिश का अलर्ट

बांदा में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि हमीरपुर में यह 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा। ताजनगरी आगरा में भी पारा 30.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य से 3.4 डिग्री ऊपर बना रहा। प्रयागराज में 31.0 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी के बीएचयू में 30.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Tue, 17 Feb 2026 10:59 PMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
UP Weather: यूपी में सबसे गर्म रहे ये दो जिले, इस इलाके में कल बारिश का अलर्ट

UP Weather News: पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी यूपी में बादलों का डेरा है और बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, मध्य और बुंदेलखंड के इलाकों में दोपहर की धूप पसीने छुड़ा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर सक्रिय है, जिसके प्रभाव से राज्य के पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में मंगलवार को बांदा और हमीरपुर सबसे गर्म रहे।

बांदा में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि हमीरपुर में यह 31.2° रहा। ताजनगरी आगरा में भी पारा 30.6° के साथ सामान्य से 3.4 डिग्री ऊपर बना रहा। प्रयागराज में 31.0° और वाराणसी (बीएचयू) में 30.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री तक अधिक है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 29.1 दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में शिक्षकों के समायोजन पर हाई कोर्ट का आया आदेश, कहा-ऐसे पूरी करें प्रक्रिया

बांदा में रात का पारा 8.2 दर्ज किया गया

रात के तापमान की बात करें तो बांदा में ही सबसे ज्यादा ठंडक भी रही, जहां न्यूनतम पारा 8.2° रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम है। इसके अलावा अयोध्या और फुर्सतगंज में रात का तापमान 9.5 रहा, जबकि कानपुर नगर में यह 9.8° डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी, CM योगी ने किया ये ऐलान

अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे रातें थोड़ी गर्म महसूस होंगी। हालांकि, इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री की क्रमिक गिरावट आएगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी यूपी के जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे वहां के अधिकतम तापमान में मामूली कमी आ सकती है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।