UP Weather April 9: Rain Hailstorm alert issued in 24 districts, stormy winds expected at a speed of 60 kmph UP Weather: 24 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: 24 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

UP Weather News: यूपी में बहराइच, लखीमपुर खीरी, आगरा और बरेली समेत 24 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की गई है। कई जिलों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।

Wed, 8 April 2026 08:49 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Weather: 24 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

UP Weather News: ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ के असर से यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बहराइच, लखीमपुर खीरी, आगरा और बरेली समेत 24 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। कई जिलों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। बेमौसम बारिश से कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से 8 से 11 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया।

अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार बिजनौर के नजीबाबाद में दिन का तापमान सामान्य से 11.6 डिग्री कम 22.2 दर्ज किया गया। गोरखपुर में तापमान 11.2 डिग्री नीचे 25.5, इटावा में सामान्य से 10.7 कम 27.0, लखनऊ में 10.2 कम 27.0, बरेली में 10.8 कम 25.1 और बेहराइच में अधिकतम तापमान सामान्य से 10.3 डिग्री कम 26.2 दर्ज किया गया। वहीं, उरई (जालौन) में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री कम 15.4 रहा। हरदोई में रात का पारा सामान्य से 4.9 डिग्री नीचे गिरा। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान बरेली में 8.8, बांदा में 6.2 और मेरठ में 3.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार से आसमान साफ होगा। इसके बाद तापमान में 8-10 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जिससे भीषण गर्मी का दौर फिर शुरू हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में बेमौसम बारिश से बर्बाद फसल देखकर किसान को आया हार्ट अटैक, खेत में ही मौत

इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि और तूफानी हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार सुबह तक बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में ओले गिरने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर और अयोध्या समेत प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख जिलों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और बिजली गिरने (वज्रपात) की चेतावनी दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में राज्यकर्मियों को लेकर आया यह नया आदेश, कड़ाई पालन करने के निर्देश
ये भी पढ़ें:UP के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, स्मार्ट मीटर अनिवार्य पर प्रीपेड जरूरी नहीं

हर प्रभावित किसान व बटाईदार को त्वरित राहत, क्षतिपूर्ति में नहीं होगी देरी: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असमय वर्षा, ओलावृष्टि तथा कुछ स्थानों पर आगजनी की घटनाओं से रबी फसलों को हुए नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बुधवार सुबह इस संबंध में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विपरीत परिस्थिति में अन्नदाता का चिंतित होना स्वाभाविक है और राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हर प्रभावित किसान व बटाईदार को त्वरित राहत दी जाए और क्षतिपूर्ति देने में देरी न हो।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।